देश के विकास सुरक्षा सनातन आस्था का सम्मान करने वाली सरकार केवल भाजपा ही दे सकती है : योगी

WhatsApp-Image-2024-05-03-at-20.26.40
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। फरीदपुर में शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीएस इंटर कॉलेज के रामलीला मैदान में आयोजित एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए आंवला लोकसभा क्षेत्र से दो बार सांसद रहे धर्मेंद्र कश्यप को तीसरी बार फिर आंवला लोकसभा से 7 में को होने वाले मतदान में भारी मतों से चुनकर दिल्ली भेजने का क्षेत्र की जनता से आवाहन किया। सीएस इंटर कॉलेज के रामलीला मैदान में आंवला लोकसभा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के समर्थन में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता को संबोधित करते हुए कहा आज पूरा देश एवं प्रदेश भाजपा के शासनकाल में विकास के पद पर अग्रसर हो रहा है देश एवं प्रदेश की जनता गुंडों एवं आतंकवाद से मुक्त हो चुकी है। आज गुंडों एवं माफियाओं मैं कानून का भय पैदा हो चुका है देश एवं प्रदेश से गुंडों का आतंक पूरी तरह समाप्त हो चुका है। सीएम योगी ने कहा हमारे प्रधानमंत्री ने देश की सुरक्षा व विकास की गारंटी दी है 2014 से पूर्व प्रदेश का ऐसा हाल था कि हमारे देश एवं प्रदेश की बहन बेटियों की इज्जत भी सुरक्षित नहीं थी। सपा बसपा कांग्रेस के शासनकाल में गुरो और माफिया को सम्मान पूर्वक बैठाया जाता था हमारी सरकार में माफिया गुंडे अपने-अपने गले में शक्ति डालकर आज घूम रहे हैं और अपनी जान बचाने की भीख मांग रहे हैं। हमारी सरकार ने नौजवानों के हाथों में तमंचा देने के स्थान पर टैबलेट देने का काम किया है व्यापारियों से रंगदारी वसूलने बालों की जगह हमारी सरकार ने उनकी सुरक्षा एवं सहयोग प्रदान करने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा विपक्षी गठबंधन सट्टा पकड़ तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए देश के विभाजन की बात करते हैं। जब से देश में भाजपा की सरकार बनी तब से मोदी सरकार ने देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई है यहां तक की भारत में अब कहीं पटाखे छूटते हैं तो पड़ोसी पाकिस्तान डर के कारण अपनी तरफ से सफाई देने लगता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

सीएम ने कहा 2014 से पहले का भारत जिसका दुनिया में सम्मान नहीं था विकास कार्य सब पड़े थे बेटी और व्यापारी भय ग्रस्त थे लेकिन 2014 के बाद का भारत अब बदल चुका है जब से मोदी सरकार देश में बनी है तब से देश की बहन बेटियां व्यापारी सभी सुरक्षित हैं देश एवं प्रदेश लगातार विकास के पथ पर आकर्षित हो रहा है। सीएम योगी ने सरकार द्वारा चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं का भी विस्तार से हवाला दिया उन्होंने कहा हमारी सरकार ने किसानों के लिए किसान सम्मन निधि, 10 करोड़ लोगों के लिए फ्री गैस सिलेंडर, 4 करोड़ गरीब लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराए,अंतोदय योजना के अंतर्गत फ्री राशन, गरीब मजदूरो के इलाज के लिए आयुष्मान योजना के अंतर्गत ₹500000 तक का फ्री इलाज मुहिया कराया, इसके बाद भी यदि किसी गरीब का आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया है तो यदि उसे इलाज की जरूरत पड़ती है तो वह विधायक एवं सांसद के माध्यम से मुख्यमंत्री सहायता को से मांग कर सकता है शीघ्र उसे जन धन योजना खाते में उसको इलाज की धनराशि उपलब्ध करा दी जाएगी। सीएम ने जनता से आवाहन किया कि किसी के बहकावे में ना आए जो देश के साथ है आप लोग भी उसी के साथ रहे देश की सुरक्षा व वोट आपका है तो सरकार भी आप लोगों की होनी चाहिए देश से बढ़कर कुछ नहीं है। देश हित में ही हमारा हित है देश के विकास सुरक्षा सनातन आस्था का सम्मान करने वाली सरकार केवल भाजपा ही दे सकती है। इसलिए आगामी 7 में को होने वाले मतदान में भारी बहुमत से तीसरी बार फिर वाला प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप को भारी मतों से विजई बनाकर दिल्ली भेजें। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, एमएलसी कुमार महाराज सिंह, बिक्री विधायक राघवेंद्र शर्मा, फरीदपुर विधायक डॉक्टर श्याम बिहारी लाल, प्रदेश प्रभारी संतोष सिंह कुमार बृजेश सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल सांसद मिथिलेश कुमार भारती जी राणा प्रताप जयपाल सिंह व्यस्त, सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights