भारत में हो रहे चुनाव को प्रभावित करना चाहती है पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी

download-7-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी मौहाल गर्म है। प्रचार के दौरान नेता एक-दूसरे पर सियासी तीर चला रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने भारत में हो रहे लोकसभा चुनाव को लेकर बयानबाजी की। इस पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि भारत में लोकसभा चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत हो रहे हैं। चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है जो निष्पक्ष चुनाव करा रही है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी पूर्व पाकिस्तानी मंत्री के माध्यम से भारत में हो रहे चुनाव को प्रभावित करना चाहती है, मगर भारत का मुसलमान और यहां की आम जनता पाकिस्तानी हुकूमत की साजिश को नाकाम बना देंगे।मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि पाकिस्तानी हुकूमत भारत के चुनाव में हस्तक्षेप न करें ये हमारा अंदुरुनी मामला है। रह गई मुसलमानों की बात तो पाकिस्तान भारतीय मुसलमानों की वकालत बंद कर दे। भारत में मुसलमान आजाद और स्वतंत्र हैं। हम मुसलमानों के मुद्दों को अपनी सरकारों के सामने प्रमुखता से उठाते हैं। हमारे भारतीय संविधान ने हमें आज़ादी दी है। उसके तहत हमेशा हम अपनी बात कहते हैं कि हम विदेशी ताकतों के भरोसे नहीं हैं और हम ये भी चाहते हैं कि पाकिस्तान जैसी विदेशी ताकत भारत के मामलात में मुदाखलत (हस्तक्षेप) न करें। बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ की, जिसके बाद यह मामला सियासी गलियारों में चर्चा का मुद्दा बन गया। इसके बाद फवाद चौधरी ने बुधवार को एक्स पर राहुल गांधी के भाषण का वीडियो साझा कर लिखा था, ‘राहुल ऑन फायर’। उनके इसी बयान पर मौलाना ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights