मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

पत्नी की हत्या कर फरार चल रहे पति समेत परिवार के 12 लोगो पर मुकदमा दर्ज

May 3, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। नवाबगंज क्षेत्र के जयनगर गांव में हत्या के मामले से सनसनी फैल गई। यहां 22 साल की एक विवाहिता की फरसे से काट कर हत्या कर दी गई। हत्या का शक पति पर है क्योंकि वारदात के बाद से वह फरार है। जब महिला के मायके वालों को हत्या का पता चला तो उन्होंने ससुराल पहुंच कर उसके शव को कमरे में पड़ा देखा और 12 लोगो पर मुकदमा दर्ज कराया।जानकारी के अनुसार बहेड़ी क्षेत्र के रिछा निवासी जफर अली ने अपनी 22 वर्षीय बेटी फराह की शादी दो साल पहले नवाबगंज के जयनगर के रहने वाले मकसद अली से की थी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

आरोप है कि मकसद शादी के बाद से ही अपनी पत्नी को कम दहेज के लिए ताने देता था और प्रताडि़त करता रहता था।पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था। बुधवार की दोपहर को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था लेकिन शाम को घर में सन्नाटा पसरा था। पड़ोस के लोगों ने उत्सुकता वश सन्नाटे की वजह जानने के लिए फराह का हाल जानने की कोशिश की तो उन्हें बेड पर फराह का शव मिला। पास में ही खून से सना फरसा भी मिला। फराह की हत्या की सूचना पर उसके परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा भी पुलिस टीम के साथ जांच के लिए पहुंचे।पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद किसी को भी घर के भीतर नहीं जाने दिया। हालांकि, बताया जाता है कि घर में टूटी चूड़ियां पड़ी थीं। चप्पल दरवाजे पर थी और दीवारों पर भी खून लगा था। बिस्तर खून से सना हुआ था।घर के हालात देख कर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फराह अपनी जान बचाने के लिए काफी जूझी और भागने के लिए पूरे घर में दौड़ी। जब वह पस्त होकर बिस्तर पर गिरी तो उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। फराह का पति मकसूद अली फरार है। वह चारपाई बेचने का काम करता था और अब उसका फोन स्विच ऑफ जा रहा है। दोनों की कोई संतान नहीं थी।मकसद अली के पत्नी फराह के साथ खराब रिश्ते और परिजनों की तरफ से दहेज हत्या का आरोप लगाए जाने से पुलिस इस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। परिजनों की मानें तो मकसूद ने फराह से दहेज में दो लाख रुपये और बुलट बाइक की मांग की थी और इसके लिए उसे मारता-पीटता था।शुक्रवार को विवाहिता के परिजनों ने नवाबगंज कोतवाली पहुंचकर विवाहिता के पति और उसके परिवार वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है साथ ही सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights