मुजरिया। थाना क्षेत्र के ग्राम पारवाला में शीशम के हरे-भरे पेड़ो को अवैध रूप से कटान कर सहसवान के लकड़ी ठेकेदार बिना परमिट के खुल्लम-खुल्ला पुलिस ब वन विभाग के सहयोग से अवैध कटान धड़ले से करवाने में सफल हो रहे हैं । अवैध रूप से प्रतिबंधित किम्म के हरे भरे वृक्षों का अवैध कटान मौखिक परमिट पर हो रहा है। पारवाला गांव के पास में नवीन प्रसव् उपकेंद्र के पास हरे भरे शीशम के पेड़ों को बिना अनुमति के काटकर ट्रैक्टर ट्राली से सहसवान को ले जाकर आनन्- फानन में तस्करी की जा रही है। जिसे पुलिस विभाग वन विभाग आंखें बंद कर पड़ा है जबकि पारवाला गांव का क्षेत्र बदायूं वनविभाग रेंज के अंतर्गत आता है। बदायूं के डिप्टी रेजर एवं रेंजर खामोश है।