फैजगंज बेहटा का 15 लाख का डकैती कांड फर्जी निकला, घर की महिला ने छिपाए आभूषण,मचाया शोर

WhatsApp-Image-2024-04-28-at-6.44.46-PM-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

पुलिस ने घर की महिला को हिरासत में लेकर 15 लाख के सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर किया पर्दाफाश बदायूँ। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हबीबपुर में हुई 15 लाख की डकैती की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण किया है । गृहस्वामी दिग्विजय सिंह निवासी ग्राम हबीबपुर दजराम ने शनिवार सुबह अपने घर पर हुई डकैती/ लूट की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी, तो थाना पुलिस ने तुरन्त संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुँचकर मौका मुआयना किया और तहकीकात शुरू की गई ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

थाना पुलिस द्वारा घर के सभी सदस्यों से बारी-बारी से पूछताछ की गई । पुलिस की पूछताछ से घर की एक महिला पर पुलिस का शक गहराता गया । थोड़ी और पूछताछ के बाद महिला टूट गई और बताया कि उस महिला के मन में खोट आ जाने के कारण उसने ही घर के जेवर व नगद कैश छुपा कर रख दिया था जिसे वह बाद में स्वयं के इस्तेमाल में लाती । थाना स्थानीय पुलिस के द्वारा की गई जाँच से 15 लाख व जेवर के लूट की घटना सरासर गलत व झूठी पाई गई । घर की ही महिला ने घर के जेवर व नगद कैश छुपा कर रख दिये थे । थाना पुलिस द्वारा जेवर व नगदी बरामद कर परिवारजनों को सुपर्द कर दी गई है । पुलिस ने बरामद किए आभूषण व नगदी 1. चार चूड़ी सोने की । 2. एक हार सोने का । 3. एक जोड़ी झुमकी सोने की 4. एक जंजीर सोने की । 5. एक मंगलसूत्र सोने का । 6. एक नथनी सोने की । 7. एक टीका सोने का । 8. एक हसली सोने का पत्ता चढ़ा हुआ । 9. एक अंगूठी सोने की । 10 . कान का एक टापस. 11.एक जोड़ी चांदी की पाजेव, तथा , 148,650 रुपए नकद ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights