मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले हमें महापुरुषों का सम्मान करना होगा

Screenshot-2024-04-28-162048
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ईश्वरीय ताकत को जो चुनौती देता है उसका पतन तय है। इसलिए हमें महापुरुषों का सम्मान करना चाहिए। मुख्यमंत्री बोले चंद्रगुप्त मौर्य से लेकर छत्रपति शिवाजी महाराणा प्रताप सहित सभी महापुरुषों का और देश की आजादी में योगदान देने वाले शहीदों का सम्मान करना होगा। इसके लिए हम प्रदेश में पार्क एवं म्यूजियम बनवाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह कैसे प्रधानमंत्री हैं जो अयोध्या में पहली बार गए और रामलाल को लेकर आए। आज तक के प्रधानमंत्री अयोध्या जाने से बचते रहे। बदायूं की बिल्सी में भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य के समर्थन में जनसभा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि काशी अयोध्या से शुरुआत कर दी है अब बज का नंबर भी आने वाला है। मुख्यमंत्री बोले आप लोग भी चिंता ना करें आपकी भूमि का भी नंबर जल्द आएगा। मुख्यमंत्री बोले सपा का नारा है सामने वाला खाली प्लाट हमारा है। बोले भाइयों बहनों यह तो खैर है कि प्रदेश में अपने भाजपा की सरकार बनाई और गुंडो को हमने ठीक कर दिया। बोले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह ने राम जन्मभूमि को लेकर बड़ा योगदान दिया के निधन पर समाजवादी के किसी भी नेता ने ना तो एक शब्द बोला और ना ही गए। वहीं मुलायम सिंह यादव के निधन पर मैं खुद उनके गांव गया और सांत्वना दी और हमारी पार्टी सरकार के नेता गए। मगर यूपी में जब एक माफिया की मौत होती है तो सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वहां जाकर दुख जताते हैं। बोले समाजवादी के नेताओं की यह सोच है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले यह चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है 2024 का लोकसभा चुनाव देश की तस्वीर और तकदीर बदलने का चुनाव है। आप दुर्विजय सिंह सखी को वोट देंगे तो सीधे प्रधानमंत्री को वोट जाएगा। बोले यह देश का चुनाव एक बड़ा चुनाव है जिसको समाजवादी पार्टी ने मजाक बना दिया है। सपा ने एक बार नहीं इतनी बार प्रत्याशी बदले हैं, पहले एक को टिकट दिया उनका हार्ट हुए देखा तो टिकट काट दिया दूसरी बार चाचा को टिकट दिया चाचा की उम्र का तगड़ा देखा तो उनका टिकट काट दिया और चाचा पलायन कर गए। अब भतीजे को टिकट दिया तो अब भतीजे के पर चुनाव मैदान से उखड़ चुके हैं। ऐसा केवल बदायूं में ही नहीं शाहजहांपुर रामपुर मेरठ में भी किया है। इससे जनता समझ चुकी है कि यह प्रत्याशी बदलने की जरूरत नहीं है अब इस चुनाव में सपा को लेखा-जोखा के साथ हिसाब किताब देना होगा। तेल पपीता बोले पिछले 10 वर्ष में देश के अंदर विकास कराया और आतंकवाद नक्सलवाद को समाप्त कर दिया है। बोले पहले भारत में लोग मरते थे तो पाकिस्तान जश्न मनाता था और अब एक पटाखा भी फूटता है तो पाकिस्तान डरने लगता है। बोले बदायूं में मां गंगा की धरती को विकसित करने के लिए मोदी सरकार ने नमामि गंगे योजना गंगा एक्सप्रेसवे जैसे बड़े विकास की आयाम स्थापित करके धरती को विकसित करने का काम किया है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा और वर्तमान सांसद डॉक्टर संघमित्रा मौर्य तथा विधायक एवं सांसदों ने विचार व्यक्त किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights