बदायूँ पुलिस ने करणी सेना के पदाधिकारियों को हवालात में डाला,घेराव,धरना-प्रदर्शन

WhatsApp-Image-2024-04-26-at-17.19.18-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के कस्बा दबतोरी में करणी सेना की ओर से आज क्षत्रिय समाज की पंचायत होने वाली थी। क्षत्रिय समाज के ही ओमकार सिंह, रजनी सिंह, अर्चना सिंह, अंकित चौहान, सुनीता सिंह व उपासना चौहान आमंत्रित थे। कार्यक्रम के आयोजक धर्मेंद्र फौजी, विशाल प्रताप सिंह, विकास चौहान एव नीरज सिंह ने पूर्व में ही एसडीएम बिसौली को अनुमति के लिए आवेदन कर दिया था । आरोप है कि आवेदन के उपरान्त सत्ता के दबाव में प्रशासन ने अनुमति नहीं दी, उल्टे बिसौली कोतवाली पुलिस ने आयोजक धर्मेंद्र फौजी, विशाल प्रताप सिंह, विकास चौहान एव नीरज सिंह को आधी रात में ही घर से उठा कर बिसौली कोतवाली में हवालात में बंद कर दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सूचना मिलते ही करणी सेना के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने तहसील परिसर का घेराव कर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह, रजनी सिंह, अर्चना सिंह, अंकित चौहान, सुनीता सिंह व उपासना चौहान बिसौली तहसील कार्यालय पहुँच गए। कांग्रेस ने आयोजको की रिहाई को तहसील कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। इसके बाद पुलिस ने चारों आयोजको को रिहा कर दिया। इसके बाद बिसौली तहसील कार्यालय में धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights