कांग्रेस प्रवक्ता बोले- पीएम मोदी बौखलाहट में झूठ बोल रहे हैं, देश की जनता कांग्रेस के साथ है

Screenshot-2024-04-25-173840
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि एक दिन में 20 किसान आत्महत्या करते हैं। यूपीए ने जिस तरह से किसानों को राहत दी थी, उस तरह से आज तक नहीं मिला। प्रधानमंत्री अपने 10 साल के सवाल का जवाब दें। राहुल गांधी ने न्याय यात्रा निकालने के बाद न्याय पत्र बनाया। उन्होंने न्याय पत्र तक नहीं पढ़ा। वह झूठ बोल रहे हैं। देश का राजा जब झूठ बोलता है तो देश की अवनति होती हैं। हम सभी न्याय की बात कर रहे हैं। इसमें क्या गलत है? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री न्याय पत्र से घबरा गए हैं। वह दोबारा जीत गए तो सभी विपक्ष के नेताओं को जेल में डाल देंगे। मीडिया अपना काम नहीं कर पाएगी। उन्होंने बताया कि जिसने हमारा न्याय पत्र पढ़ा वह दूसरे को वोट नहीं देगा। हम लोकतंत्र बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। प्रधानमंत्री अब बहकी हुई बातें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री खुद कई भाई-बहन हैं। मंगलसूत्र की बात भी उनके मुंह से अच्छी नहीं है। राम हमारी आस्था का स्रोत है। हम मंदिर मस्जिद सब जगह जाते हैं। हर संस्कृति का सम्मान करते हैं। भगवान राम राजनीति का विषय नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनी तो ओल्ड पेंशन स्कीम लाई जाएगी।पवन खेड़ा ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने के सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अभी समय खत्म नहीं हुआ है। पार्टी उन्हें लड़ने का आदेश देगी तो लड़ेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights