आगरा में क्या बोले पीएम मोदी: मंगलसूत्र से लेकर मुस्लिम लीग तक का जिक्र

download-22
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को आगरा में आयोजित जनसभा में विकास से जुड़े मुद्दे तो उठाए ही साथ ही कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का बार-बार जिक्र किया। अपने संबोधन में उन्होंने हर वर्ग को साधने का प्रयास किया। युवाओं और महिलाओं की बात की तो विकास की योजनाओं का ब्योरा दिया। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी अगर जीतीं तो क्या हो सकता है इसका डर भी दिखाया। इसके लिए उन्होंने भाषण में मुस्लिम लीग, ओबीसी आरक्षण में कटौती, विरासत टैक्स, भाई-भतीजावाद, मंगलसूत्र का जिक्र किया। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र पर मुस्लिम लीग की छाप है, जो साफ दिखाई देती है। आगरा और फतेहपुर सीकरी में तीसरे चरण में 7 मई को मतदान है।पीएम मोदी ने अपने भाषण में भाजपा के अच्छे काम गिनाए, कांग्रेस और सपा की नाकामियां बताईं। भाषण में उन्होंने अगले कार्यकाल की अपनी कार्य योजना को भी स्पष्ट किया। जैसे उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने चार करोड़ पक्के घर बनाए हैं, जिनमें से तीन करोड़ माता-बहनों के लिए हैं। आगे इरादा तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाना है। अपने भाषण में उन्होंने कई बार सीधे महिलाओं को संबोधित करते हुए सवाल किए। उनसे पूछा कि क्या आप अपने लॉकर में मेहनत से कमाए जेवरात किसी को टैक्स कहकर ले जाने देंगी। मंगलसूत्र का मामला उठाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र आपके जेवारतों पर टैक्स की बात कहता है। कांग्रेस और सपा की नजर माताओं और बहनों की बचत पर है। युवाओं को सामर्थ्यवान और आशावान बताते हुए कहा कि जब वे विदेश जाते हैं तो लोग पूछते हैं और कैस इतने बड़े सपने और काम करने का इरादा रखते हैं। उन्होंने कहा कि मेरा जवाब होता है युवाओं के भरोसे। उन्होंने युवाओं की बात करते हुए कहा कि हमने प्रतियोगी परीक्षाएं स्थानीय भाषा में कराई हैं। तरह-तरह के लोन युवाओं के लिए हैं, जैसे मुद्रा लोन, स्किल इंडिया लोन, स्टार्ट अप लोन आदि। उन्होंने कहा कि जनधन खातों से गरीब वर्ग को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है।मोदी स्थानीय मुद्दों पर भी बोले। उन्होंने संबोधन की शुरुआत में ही कहा कि इस क्षेत्र को डिफेंस कॉरिडोर से फायदा होगा। जब हमारे देश में ही हथियार और सैन्य साजोसामान तैयार होगा तो विदेश से क्यों खरीदेंगे। इसे राजनीतिक कोण देते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को इससे तकलीफ है पहले जो मलाई उन्हें मिल रही थी अब नहीं मिलेगी। भाषण के अंत में उन्होंने आगरा के पर्यटन के मसले को भी उठाया। उन्होंने कहा कि लोग अब अयोध्या और काशी जा रहे हैं। ये लोग वहां के साथ-साथ आगरा भी जरूर आते हैं, ऐसे में आपके दो दोनों हाथों में लड्डू हैं, उन्होंने कहा कि आगरा और फतेहपुर सीकरी में पर्यटन के विकास के लिए सरकार कृतसंकल्प है।पीएम मोदी ने अपने भाषण में दो-तीन बार भावनात्मक लहजे में कहा कि जब तक मैं जिंदा हूं लोगों के हक पर डाला नहीं डालने दूंगा। वे कांग्रेस के सलाहकार सैम पित्रोदा के विरासत टैक्स के वचार पर विस्तार से बोले कि कैसे आपकी संपत्ति जो बच्चों को जानी चाहिए उसे कांग्रेस और सपा हड़पने की ताक में है। उन्होंने कहा कि मोदी ऐसा कुछ नहीं होने देगा, वो चौकीदरा बनकर खड़ा है। पीएम मोदी ने अपने भाषण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मैं आपको एक पुराना नारा याद दिलाना चाहता हूं। 2012 तक जब यूपी में सपा की सरकार थी एक बात सुनाई देती थी, जो जमीन सरकारी है वो जमीन हमारी है। योगी के आने से यह सब खत्म हो गया। सपा और कांग्रेस केवल लूट और भाई भतीजावाद जानते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights