घर में घुसकर महिलाओं को पीटा,दर्ज रिपोर्ट

images-6-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। एक युवक ने अपने रिश्तेदार के घर जाकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट करके घायल कर दिया। महिलाओं को इलाज कराया। पीड़िता के बेटे ने तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला शर्की निवासी पुष्पेंद्र पुत्र अनिल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 13 अप्रैल देर शाम वह घर पर नहीं थे। आरोप लगाया कि गांव मोंगर निवासी उनके रिश्तेदार सुमित पुत्र मुकेश शराब पीकर आए और उनके घर के बाहर आकर गाली देने लगे। पुष्पेंद्र की मां राजेश्वरी देवी, बुआ चंद्रवती ने विरोध किया तो सुमित ने लाठी लेकर उनके घर में घुसने की कोशिश की। राजेश्वरी ने घर का दरवाजा बंद कर दिया। सुमित ने धक्का देकर दरवाजा खोल लिया। सुमित ने दोनों महिलाओं के साथ मारपीट करके उन्हें घायल कर दिया। घर में खीच पुकार मच गई। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग आए गए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देता हुआ चला गया। सूचना मिलने पर पुष्पेंद्र घर आए। घायल महिलाओं को कोतवाली ले गए। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए भेज दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जबरन घर में घुसने, मारपीट, धमकाने, मौत होने जैसा कार्य करने, आपराधिक बल का प्रयोग करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights