मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 27.6 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

चैती मेले मे इलैक्ट्रो होम्योपैथी के निःशुल्क चिकित्सा शिविर का पंडा विकास अग्निहोत्री ने किया शुभारंभ

April 15, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

काशीपुर। चैती मेले मे इलैक्ट्रो होम्योपैथिक रिसर्च एंड डवलमेंट आर्गेनाईजेशन, उत्तराखण्ड (इआरडीयो) की ओर से निःशुल्क मेडिकल कैम्प का शुभारम्भ पंडा विकास अग्निहोत्री के द्वारा विधिवत फीता काटकर किया गया। रविवार की दोपहर मे चैती मेले मे प्याऊ के समीप लगाये गये कैम्प के शुभांरभ के मौके पर ईआरडीओ उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुरेश राजपूत की अध्यक्षता व प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ जफर सैफी के संचालन मे हुये कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुये पंडा विकास अग्निहोत्री ने कहा कि स्व. डॉ. जेपी वशिष्ठ के द्वारा विगत 30 वर्षो से चैती मेले मे फ्री मेडिकल कैम्प लगाया जाता है तथा अब उनके नही रहने पर भी इलैक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सको के द्वारा 31 वी निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया जा रहा है जिसमे रात व दिन मे अलग-2 शिफ्टो मे इस पैथी के डॉक्टरो के द्वारा कौमी एकता व मानवता का परिचय देते हुये अपनी सेवाये रोगियो को दी जायेंगी जो कि एक सराहनीय कार्य है तथा माता का आर्शीवाद इन सभी को अवश्य ही मिलेंगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस मौके पर अपने सम्बोधन मे ईआआरडीओ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुरेश राजपूत ने बताया कि पौधो के अर्क से तैयार की जाने वाली इस पैथी की दवाये बेहद सस्ती व गंभीर बिमारियो मे काफी लाभदायक है तथा सुर्प्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन मे परिवार एवं कल्याण मंत्रालय भारत सरकार व उत्तराखण्ड सरकार के द्वारा इस पैथी की पूर्णतः मान्यता होने तक इस पैथी के चिकित्सको को प्रैक्टिस किये जाने व पैथी मे शिक्षा दिये जाने एवं पैथी का प्रचार-प्रसार किये जाने की अनुमति प्रदान की गयी है भारत सरकार ने इस पैथी की मान्यता हेतू आईडीसी गठित की है जिसमे मान्यता हेतू कार्यवाही जारी है। इस मौके पर डॉ. राजपूत व चिकित्सको के द्वारा चैती मंदिर के मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री, प्रधान पंडा कृष्ण गोपाल अग्निहोत्री, पंडा वंश गोपाल अग्निहोत्री, पंडा राम अग्निहोत्री, हिंद माईनोरिटी के विधानसभा अध्यक्ष हाजी शरीफ अंसारी, साधू सुनील दीक्षित को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम मे सह पंडा मनोज अग्निहोत्री, पंडा शिव अग्निहोत्री, सचिन कुमार, निष्कर्ष बेलबाल, निशंात बेलबाल, भुवन जोशी, गोड़ सभा, काशीपुर के अध्यक्ष अनिल शर्मा, इआरडीओ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुरेश राजपूत, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. जफर सैफी, काशीपुर शाखा अध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह सैनी, कैम्प के व्यवस्थापक डॉ. ज्ञान सिंह, उधमसिंह नगर जिला उपाध्यक्ष डॉ. नावेद जाफरी, डॉ. शमशाद, डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. राहत अली, डॉ. आरके विश्नोई, डॉ. युनुस सैफी, डॉ. वैभव शर्मा, डॉ. जैड रहमान, डॉ. एमके सक्सेना डॉ यासीन खान, डॉ. गौरव वशिष्ठ, डॉ. बिलाल खान, डॉ. अरबाज अब्बासी, डॉ. कोशल किशोर, डॉ. लवकेश काम्बोज, डॉ. बुरहान चौधरी, डॉ. नासिर चौधरी, डॉ. नंदकिशोर सागर, डॉ. मौ. उमर सैफी, डॉ. एमके रजा, डॉ. वसीम अब्बासी, डॉ. हिमांशु सैनी, डॉ. इकराम, डॉ. सुहैल, डीएल शर्मा, रेखा देवी आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights