युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर लूटी आबरू, शादी की बात पर किया बेइज्जत:आहत किशोरी ने दी जान

download-84
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

पीलीभीत। के बरखेड़ा में शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से युवक दुष्कर्म करता रहा। जानकारी होने पर जब युवक के परिजनों के सामने किशोरी पक्ष ने शादी का प्रस्ताव रखा, तो दहेज की मांग करने लगे। इस दौरान युवक के परिजनों ने किशोरी के पिता को बेइज्जत भी किया। जिससे आहत होकर किशोरी ने आत्महत्या कर ली। कोर्ट के आदेश पर अब इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव कल्यानपुर भंत में अपनी ननिहाल में पिछले तीन वर्षों से रह रही थी। पुत्री को गांव के जितेंद्र कुमार ने बहला फुसलाकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देते हुए उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। छह मई 2023 को जब वह अपनी साली की शादी में ससुराल में गया, तो पुत्री को उदास देखकर उससे कारण पूछा। इस पर उसने पूरा घटनाक्रम बताया। जिसके बाद वह अपनी पुत्री के साथ युवक के घर शादी का प्रस्ताव लेकर गया। जहां परिजनों ने शादी का आश्वासन दिया। इसके बाद शाहजहांपुर के थाना निगोही के गांव चिकुलिया निवासी युवक के फूफा मुरारी लाल व उनकी पत्नी उर्मिला देवी ने दहेज के लालच में उसका विवाह थाना पूरनपुर के गांव पुन्नापुर से करा दिया। जानकारी लगने पर जब वह अपनी पुत्री के साथ वहां दोबारा गया, तो उक्त लोगों ने शादी में दहेज के नाम पर 10 लाख रूपये की मांग की। इस पर उन्होंने असमर्थता जताई। जिस पर उक्त लोगों ने उसे व उसकी पुत्री को बेइज्जत कर घर से भगा दिया। अपने सामने पिता की बेइज्जती होता देख पुत्री ने आठ मई 2023 को आत्महत्या कर ली। मामले की शिकायत थाना पुलिस व एसपी कार्यालय में की, लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी। बाद में युवक ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर बरखेड़ा पुलिस ने जितेंद्र, ब्रहमस्वरूप, उर्मिला और मुरारी लाल पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights