मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.8 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में किसान की पत्नी के गाल ब्लेडर से 1100 पथरी निकली,हर साइज की थी पथरी

April 9, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिले के जानेमाने सर्जन डॉ ए के वर्मा ने आज मूसाझाग थाने के गांव निवासी किसान अमर सिंह की 36 वर्षीय पत्नी भू देवी के गाल ब्लैडर का सफल ऑपरेशन करके 1113 छोटी बड़ी हर साइज की पथरी निकाली है। ऑपरेशन करके निकाली गई पथरी हर साइज की है,कोई राई के साइज की तो कोई इलाइची के साइज की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

महिला पूरी तरह स्वस्थ्य है और उसे कल डिस्चार्ज भी कर दिया जाएगा। भू देवी के पति अमर सिंह ने बताया कि वह किसान है और उनकी पत्नी एक साल से परेशान थी,तमाम डॉक्टरों को दिखाया,लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ, अब शहर के अशोका हॉस्पिटल में सर्जन डॉ ए के वर्मा को दिखाया,उन्होंने सफल ऑपरेशन किया तो राहत मिली है। वही ऑपरेशन करने वाले सर्जन डॉ एके वर्मा ने बताया कि ऑपरेशन सफल रहा है।

वह कुछ माह पहले एक महिला की यूरिन थैली का ऑपरेशन करके 112 एमएम की बड़ी पथरी बगैर तोड़े निकाल चुके है,उनका कहना है कि वह ऑपरेशन ज्यादा जटिल था, चुनोती थी कि बगैर तोड़े बड़ी पथरी को बाहर निकालना, उसमे रिस्क ज्यादा था। उन्होंने बताया कि भू देवी का ऑपरेशन भी किसी चुनोती से कम नहीं था। गाल ब्लैडर पथरी से भरा पड़ा था, हर साइज की पथरी थी,सभी को बाहर निकालना था,ऑपरेशन सफल रहा और महिला स्वस्थ्य है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights