मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 27.8 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

विटामिन-A: की विटामिन कमी से छीन सकती है आंखों की रोशनी

April 7, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य। विटामिन-ए हमारे शरीर के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। यह आंखों की रोशनी के साथ-साथ दिल, त्वचा, फेफड़े और इम्यून सिस्टम के लिए भी काफी जरूरी होता है। हालांकि, हमारा शरीर खुद विटामिन-ए नहीं बना सकता, जिसके कारण अपनी डाइट के जरिए ही इसकी पूर्ति की जा सकती है। लेकिन डाइट में इसकी कमी होने की वजह से आंखों की रोशनी जाने, फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं, कमजोर इम्युनिटी, त्वचा से जुड़ी समस्याएं और रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन का जोखिम काफी बढ़ जाता है। इसलिए अपनी डाइट में विटामिन-ए से भरपूर फूड्स को शामिल करना बेहद जरूरी होता है। आइए जानते हैं कौन-कौन से फूड्स विटामिन-ए से भरपूर होते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

गाजर

गाजर विटामिन-ए का सबसे अच्छा स्रोत होता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर भी पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं। विटामिन-ए से भरपूर होने की वजह से यह आंखों की रौशनी को बढ़ाने का काम भी करता है और फाइबर व एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाचन और इम्युनिटी के लिए फायदेमंद होते हैं।

शकरकंद

शकरकंद में भी विटामिन-ए की अच्छी मात्रा होती है। साथ ही, यह प्रोटीन, फाइबर, और अन्य पोषक तत्वों का भी अच्छा स्रोत होता है। इस कारण यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।

पालक

पालक भी विटामिन-ए का बेहतर स्रोत होता है, जो शारीरिक संरचना को मजबूत और स्वस्थ रखने में मदद करता है।

आम

एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर से भरपूर आम में विटामिन-ए की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर को कई फायदे देता है और सेहत को दुरुस्त रखता है।

खुबानी

खुबानी भी विटामिन-ए का अच्छा स्रोत होता है। यह त्वचा की आंतरिक संरचना को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है ।

पपीता

पपीता भी विटामिन-ए का उत्कृष्ट स्रोत है, जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है और पाचन को सुधारता है। पपीता कब्ज की समस्या से निजात दिलाने में भी मदद करता है।

आंवला

आंवला में भी विटामिन-ए की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाए रखता है।

टमाटर

टमाटर भी विटामिन-ए का अच्छा स्रोत है, जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है और हृदय स्वास्थ्य को सुधारता है।

ब्रोकली

ब्रोकली भी विटामिन-ए से भरपूर होता है। साथ ही, इसमें अन्य विटामिन और मिनरल भी पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए कई तरह से लाभदायक होते हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights