उघैती। क्षेत्र में साढ़े तीन साल की बच्ची से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 27 मार्च की है। एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उस दिन दोपहर के समय उसकी बेटी घर पर खेल रही थी। तभी पड़ोस का युवक अभिषेक उनके घर आया और उनकी बच्ची को गोद में उठाकर अपने घर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे घर पर लाकर छोड़ गया। उस दिन बच्ची के पिता घर पर नहीं थे। शुक्रवार शाम जब वह घर लौट कर आए तो परिवार वालों ने उन्हें जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को बताया और थाने जाकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।