भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य का प्रथम आगमन,रोड शो किया,जोरदार स्वागत

Screenshot-2024-03-28-191510
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। लोकसभा से उम्मीदवार बनाए जानें के बाद भाजपा ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य आज बदायूं पहुंचे जहाँ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं नें उनका जगह जगह जोरदार स्वागत किया इस दौरान बीजेपी उम्मीदवार दुर्विजय शाक्य का रोड शो शहर के प्रमुख चौराहे से होता हुआ भाजपा कार्यालय पहुंचा जहाँ उन्होने पार्टी कार्यकताओं क़ो संबोधित किया इस दौरान उनके साथ भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य केन्द्रीय मन्त्री बीएल वर्मा भी मौजूद रहे साथ ही उन्होने भाजपा की बड़ी जीत का दावा किया है बदायूं लोकसभा से उम्मीदवार बनाए जानें के बाद दुर्विजय शाक्य आज पहली बार बदायूं पहुंचे जहाँ हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं नें उनका जोरदार स्वागत किया सैकड़ों गाडियों के काफिले के साथ आज दुर्विजय शाक्य नें शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शहर के लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट की अपील की साथ ही भाजपा कार्यालय पर पार्टी कार्यकताओं क़ो संबोधित कर जिले में भाजपा की जीत का दावा किया इस दौरान उन्होने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा की भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो छोटे से कार्यकर्ता क़ो भी शिखर पर पहुंचाने क़ा कार्य करती है सैफई परिवार सिर्फ परिवार का भला चाहता है सपा गुंडों की पार्टी है अब बदायूं सपा का गढ़ नही रहा उन्होने सपा उम्मीदवार शिवपाल सिंह यादव द्वारा दिए गए बयान की भाजपा के लिए बदायूं में जीत बहुत दूर का जवाब देते हुए कहा की शिव पाल सिंह यादव पहले अपनें भतीजे अखिलेश यादव से निबट लें

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights