मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 6 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मोदी ने एक-एक वादों को पूरा कर विश्वास को मजबूत किया है-राजीव कुमार गुप्ता

March 13, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। लाभार्थी संपर्क अभियान के अतंर्गत जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बसोमा मंडल के ग्राम मौजमपुर बूथ संख्या 11 व 12 पर केंद्र व प्रदेश की सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक कर लाभार्थियों से जनसंपर्क कर मोदी की चिट्ठी तथा स्टीकर वितरित किये और जनसंवाद कर पीएम मोदी को पुनः सेवा का अवसर देने की अपील की। साथ ही जिले में बूथ स्तर पर जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया।जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा मोदी सरकार ने जनहित की योजनाओं को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारकर जनता से किए गए एक-एक वादों को पूरा कर विश्वास को मजबूत किया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पीएम आवास से पक्का घर में रहने का सपना साकार किया, रसोई के धुएं को उज्ज्वला की लौ से दूर किया, खुले में शौच पर पाबंदी के लिए इज्जत घर देकर महिलाओं के मान-सम्मान की रक्षा की, किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के जरिए लाभ पहुंचाया, कारीगर व श्रमिकों के लिए विश्वकर्मा योजना तो गरीबों के मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान भारत जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं की पहुँच जरूरतमंदों तक सफलतापूर्वक हुई है। घर-घर में पानी पहुंचाने के लिए नल से जल योजना की शुरुआत की गई। साथ ही उन्होंने केंद्रीय योजनाओं को घर घर पहुँच कर चर्चा कर संवाद किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान मौजमपुर गुलशन प्रताप सिंह, मुकेश यादव, रामपाल सिंह, राजेन्द्र प्रताप सिंह, हरवंश सिंह, सोमनाथ सिंह, अनुभव उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे। इस तरह बूथ स्तर पर जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने लाभार्थी संपर्क अभियान में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराकर घर-घर जाकर संपर्क किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights