मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 5 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जमीन विवाद को लेकर बुजुर्ग पति-पत्नी पहुंचे डीएम के दरबार, लगाई न्याय की गुहार

November 5, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जमीन से जुड़े विवाद और कथित उत्पीड़न से परेशान करीब 75 वर्षीय बुजुर्ग पति-पत्नी ने जिलाधिकारी के समक्ष शिकायती प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। दंपति ने चकबंदी विभाग के अधिकारी पर धमकाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम ठिरिया निजावत खां, तहसील बरेली निवासी मुर्तजा अली खां पुत्र अनवर अली खां ने बताया कि उनका और उनकी पत्नी मुन्नी बेगम का जमीन से संबंधित मुकदमा चकबंदी अधिकारी द्वितीय, बरेली के न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि मुकदमे को दूसरे न्यायालय में स्थानांतरित कराने के लिए 15 अक्टूबर 2026 को एसओसी न्यायालय बरेली में प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है।
मुर्तजा अली खां का आरोप है कि चकबंदी अधिकारी द्वितीय इस बात को लेकर उनसे और उनकी पत्नी से रंजिश मान रहे हैं। उन्होंने अधिकारी पर धमकी दिलवाने और प्रार्थना पत्र वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि इस संबंध में रिश्वतखोरी की शिकायत उच्चाधिकारियों और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी की गई है।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, अधिकारी कथित तौर पर एसओसी न्यायालय में दाखिल प्रार्थना पत्र वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं। ऐसा न करने पर उसे निरस्त कराने की बात कह रहे हैं। दंपति ने अपनी शिकायत में जान-माल की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है।
पीड़ित दंपति का कहना है कि दोनों की उम्र करीब 75 वर्ष है और वे हृदय रोग से पीड़ित हैं। लगातार मिल रही कथित धमकियों और मानसिक प्रताड़ना के कारण वे बेहद परेशान हैं। उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए किसी भी अप्रिय घटना के लिए संबंधित अधिकारी को जिम्मेदार ठहराया है।
बुजुर्ग दंपति ने जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने तथा उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights