मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 5 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

हज़रत आबिद मियाँ का सालाना एक रोज़ा उर्स हुआ मुकम्मल

November 5, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। ख़ानकाहे नियाज़िया में हजरत शाह नियाज़ साहब के तीसरे जाँ नशीन हजरत इमामुस्सालेकीन उर्फ अज़ीज मियां के साहबज़ादे हजरत आबिद मियाँ का 24 वाँ उर्स अपनी तक़रीबात से मुकम्मल हुआ। बाद नमाजे़ फज्ऱ ख़ानकाही मदरसे में कुरआन ख्वानी हुई बाद उसके मिलादुननबी स अ पढ़ी गई। बाद नमाजे़ अस्र ख़ानकाहे नियाज़िया में महफिल-ए-सिमा का आयोजन सज्जादानशीन हज़रत शाह मेहदी मियाँ नियाज़ी सरकार की सरपरस्ती मेें हुआ और कुल की रस्म अदा की गई। कुल के बाद मुल्क व कौम की तरक्की, अमन और भाईचारे की दुआ की गई। बाद नमाजे मग़रिब मज़ार शरीफ पर चादर पेश की गईं। हज़रत आबिद मियाँ अपने वक्त के आलिम-ए-दीन होने के साथ-साथ सूफी शायर थे। आपके कलाम उर्दू, अरबी, फारसी कई जुबानों में हैं। आपके मुरीदीन लाखों की तादाद में हिन्दुस्तान और हिन्दुस्तान के बाहर हैं। उर्स में शिरकत करने वालों में साहबजादगान के साथ-साथ मुरीदीन और अक़ीदतमन्द ने भी शिरकत की। बाद कुल के तबर्रूक तक़सीम किया गया। जिसमें मुख्य रूप से डाॅ कमाल मियां नियाज़ी, ज़ाहिद मियां नियाज़ी, अब्बास मियां नियाज़ी, कासिम मियां नियाज़ी, राज़ी मियां नियाज़ी, जुनैदी मियां नियाज़ी , अस्करी मियां नियाज़ी, जामी मियां नियाज़ी, हम्ज़ा मियां नियाज़ी, क़ायम मियां नियाज़ी आदि बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights