मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 5 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जीआरएम नैनीताल रोड जूनियर विंग स्कूल में वार्षिक एथलेटिक मीट 2026-27 का भव्य आयोजन

November 5, 2026By admin0 comments
👁 6.8K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । जीवन में शिक्षा केवल कक्षीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, अपितु शारीरिक और मानसिक सुदृढ़ता इसका एक अनिवार्य हिस्सा है। इसी सत्य को चरितार्थ करते हुए 05 नवंबर को जी.आर. एम जूनियर विंग स्कूल के क्रीडा प्रांगण में वार्षिक “एथलेटिक मीट – 2026” का आयोजन अत्यंत भव्यता, हर्षोल्लास और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ गरिमामयी माहौल में हुआ जहाँ मुख्य अतिथि रिद्धि , प्रबंधक महोदय डॉ. राजेश अग्रवाल ‘जौली’ और प्रधानाचार्य रनवीर सिंह रावत का आदरपूर्वक स्वागत किया गया। ज्ञान के प्रतीक दीप को प्रज्ज्वलित करने और अतिथियों को ‘प्रकृति का अंश ‘एक पौधा भेंट करने के पश्चात, मुख्य अतिथि द्वारा रिबन काटकर तथा रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर क्रीडा उत्सव का आधिकारिक उद्घाटन किया गया। इसके तुरंत बाद, कक्षा II के नन्हें विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत शानदार ‘सैन्य परेड ‘ ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्रतियोगिताओं का पहला चरण अत्यंत रोमांचक रहा, जिसमें कक्षा I की बालिकाओं ने ‘गर्ल्स बॉल बैलेंस’ और बालकों ने ‘बॉयज ग्रुप कोन रिले’ में अपनी क्षमता का परिचय दिया। कक्षा II के बच्चों ने ‘गर्ल्स स्किपिंग’ और ‘बॉयज ट्रांसफर द बॉल विद फीट’ में फुर्ती दिखाई, जबकि कक्षा III के विद्यार्थियों ने ‘गर्ल्स स्कूटर रेस’, ‘गर्ल्स ग्रुप पिरामिड’ और ‘बॉयज रिले’ में सहभागिता कर सबका दिल जीत लिया। इस बौद्धिक और शारीरिक परिश्रम के बीच, छात्रों द्वारा “स्पिरिट ऑफ विक्ट्री” पर प्रस्तुत एक सुंदर नृत्य ने यह संदेश दिया कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि आनंद का उत्सव है। प्रथम चरण के विजेताओं को सम्मानित करने के बाद प्रधानाचार्य ने अपने प्रेरणादायक वचनों से बच्चों को निरंतर प्रयास करने की सीख दी।

खेलों का दूसरा चरण और भी अधिक उत्साहवर्धक रहा, जिसमें कक्षा III के ‘बॉयज ग्रुप हूप क्रंचेस’, कक्षा I के ‘गर्ल्स ग्रुप बॉल ट्रांसफर’ व ‘बॉयज हंट योर शूज’, तथा ‘कक्षा 3 के मिक्स स्क्वाट रेस’ जैसी अनोखी प्रतियोगिताओं ने सभी को आनंदित किया। साथ ही, कक्षा II की ‘बॉयज ग्रुप जंप ओवर रेस’ व ‘गर्ल्स ग्रुप पिक द कोन विद स्टिक’ और अंत में आयोजित कक्षा III की ‘बॉयज साइकिल रेस’ एवं ‘गर्ल्स रिले’ ने इस प्रतियोगिता के उत्साह को अपने चरम पर पहुँचा दिया। मुख्य अतिथि रिद्धि जी ने अपने वचनों द्वारा बच्चो को समझाया कि हम दृढ़ निश्चय से हम किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं और प्रबंधक महोदय ने अपने अमूल्य विचारों से समझाया कि हार और जीत से ऊपर उठकर सहभागिता करना ही सच्चे खिलाड़ी का धर्म है। कार्यक्रम का संचालन मानसी अरोरा और सुष्मिता शुक्ला द्वारा सफलता पूर्वक किया गया । अंत मे समन्वयक महोदया डॉ. विनिता सक्सेना जी अपने धन्यवाद भरे वचनों से सबका आभार प्रकट किया तथा साथ ही सबको दीपावली की शुभकामनायें दी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights