मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 6 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सीएम की सभा में शव वाहन से मंगाए लंच पैकेट, चर्चा हुई तो फूले जिम्मेदारों के हाथ-पांव

March 13, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

फर्रुखाबाद। जिले में स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को आमसभा से भी बदतर तवज्जो दी। लंच पैकेट शव वाहन से मंगाकर लाभार्थियों में बंटवा दिए गए। जब चर्चा हुई तो जिम्मेदारों के हाथ-पांव फूल गए। हालांकि सीएमओ लंच पैकेट लाने वाले को दोषी ठहराकर कार्रवाई करने की तैयारी में हैं।सीएमओ कार्यालय में 27 वाहन अनुबंधित हैं। इसके अलावा 12 वाहन सरकारी हैं। बिना निरीक्षण के ही तेल का खेल चल रहा है। जब मुख्यमंत्री की सभा के लिए लंच पैकेट पहुंचाने की बारी आई, तो सीएमओ कार्यालय से शव वाहन की चाबी पकड़ा दी गई। मानवता को तार-तार करते हुए मुख्यमंत्री की सभा में जाने वाले लाभार्थियों को शव वाहन से ही लंच पैकेट बंटवा दिए गए। इस बात की जब विभाग में चर्चा फैली तो आनन-फानन शव वाहन मंगाकर एल-2 अस्पताल में खड़ा करा लिया गया।इस संबंध में पूछे जाने पर कुछ जिम्मेदारों ने बताया कि शव वाहन पूरी तरह सैनिटाइज था। कई बार तो उसी वाहन में बैठकर वे लोग कलक्ट्रेट में बैठक करने जाते हैं। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि शव वाहन से लंच पैकेट ले जाने के मामले में उन्होंने चीफ फार्मासिस्ट चक्र सिंह यादव को स्टोर से कायमगंज सीएचसी स्थानांतरित कर दिया गया है। एक अप्रैल से आदेश प्रभावी होगा।मुख्यमंत्री की सभा में स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही दिखी। सभास्थल पर बनाए गए सेफहाउस में भी एंबुलेंस समय से नहीं पहुंच सकी। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि सेफ हाउस में दो घंटे देरी से एंबुलेंस पहुंची। इस मामले में एंबुलेंस प्रभारी व नोडल अधिकारी के खिलाफ वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। जबकि फार्मासिस्ट आशीष शुक्ला को सीएचसी राजेपुर स्थानांतरित कर दिया गया है। एक अप्रैल से आदेश प्रभावी होगा। सीएमओ ने बताया कि स्टेनो के साथ संबद्ध चल रहे सीएचसी राजेपुर के डाटा इंट्री ऑपरेटर नागेंद्र व डिस्पैच से संबद्ध मलेरिया विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दीपक को भी मूल तैनाती पर वापस किया जा रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights