मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

शादी से पहले के प्रेम संबंध में पड़ी विवाहिता ने प्रेमी को अपने घर बुलाना कर दिया शुरू

March 11, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

एटा। मारहरा क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का चार वर्षों से एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी के बाद भी प्रेमी के साथ उसके संबंध लगातार बने रहे। यहां तक कि प्रेमी उसकी ससुराल भी आने लगा। जब ससुरालीजन को पता लगा तो पति ने साथ रखने से इन्कार कर दिया। प्रेमी पर मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बनाया। इसके बाद महिला ने अपने प्रेमी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि लगभग चार वर्ष पूर्व फोटोग्राफी का काम करने वाले अजय निवासी नगला भंडारी जिला कासंगज से उसको प्यार हो गया। जिसके बाद अक्सर हम दोनों मिलते रहे। इस काम में अजय के गांव का दोस्त जितेंद्र साझीदार बना। वह सिम व मोबाइल लाकर देता था। प्रेम तो परवान चढ़ा मगर शादी नहीं हो सकी। घरवालों ने युवती की शादी अलीगढ़ जिले के थाना दादों के गांव शेखूपुर में दिसंबर 2023 में कर दी। कहते हैं कि प्यार अंधा होता है। ऐसा ही कुछ इन दोनों के साथ हुआ। शादी तो हो गई मगर छुप-छुप कर मिलना जारी रहा। इतना ही नहीं अजय उसकी ससुराल भी आने-जाने लगा। महिला का पति दिल्ली में नौकरी करता है। जिसके चलते अजय अक्सर महिला की ससुराल में रुक जाता था। बताया गया है कि 29 फरवरी को रात लगभग 11 बजे महिला की सास ने अजय के साथ उसको आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। जिसके बाद अजय तो वहां से भाग गया। मगर सास ने सारी सूचना अपने बेटे को फोन पर दे दी। महिला के पति ने अपने ससुर को फोन कर बुलाया औ पत्नी को उसके मायके भेज दिया। सास ने कहा कि जब तक अजय के खिलाफ मुकदमा नहीं लिखा जाता, हम नहीं बुलाएंगे। मजबूरन महिला ने थाना मारहरा में तहरीर देकर अजय के खिलाफ चार साल से तंग करने की रिपोर्ट लिखाई है। साथ ही लगातार संबंध बनाने की भी बात कही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights