मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

बरेली डिपो की रोडवेज बस में सवार यात्री ने परिचालक के साथ मारपीट की

March 10, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गजरौला। चौपला से बरेली डिपो की रोडवेज बस में सवार हुए यात्री ने परिचालक के साथ मारपीट की। इस मारपीट में परिचालक की टिकट बनाने की मशीन गिर गई। चालक ने बस रोकी तो आरोपी व उसके साथी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। बरेली के गोकिलपुरी थाना क्षेत्र के शीशगढ़ निवासी होरी लाल बरेली डिपो की रोडवेज बस का परिचालक और नेम सिंह चालक हैं। शनिवार की रात चालक बस को बरेली से दिल्ली लेकर जा रहा था। गजरौला चौपला से कुछ यात्री बस में सवार हुए थे। जिनमें से एक ने दस टिकट दिल्ली के बनवाने के लिए कहा। परिचालक होरी लाल ने रुपये लेकर उसे टिकट बनाकर दे दिए। बाद में उसने गाजियाबाद के छिजारसी में उतरने की बात कह अपने पैसे मांगे। परिचालक के इनकार करने पर उसने गाली गलौज कर मारपीट कर दी। मारपीट में परिचालक की टिकट बनाने की मशीन गिर गई। परिचालक के साथ मारपीट होती देख चालक ने हाईवे पर बस रोकी तो सभी आरोपी उतर कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। परिचालक ने मशीन को तलाश किया, लेकिन नहीं मिली। उसने थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights