मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 6 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

यूपी के दोनों डिप्टी सीएम लड़ेंगे लोकसभा चुनाव! ब्रजेश पाठक यहां से तो केशव मौर्य इस सीट से लड़ सकते हैं

March 10, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

कानपुर। लोकसभा की महानगर सीट पर भाजपा इस बार किसे उतारेगी, इस पर प्रदेश इकाई की ओर से मंथन पूरा हो गया है, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में फाइनल सूची को हरी झंडी दी जाएगी। इसमें अभी एक दो दिन का समय लग सकता है। महानगर सीट पर भाजपा किसे प्रत्याशी बनाएगी यह अभी तय नहीं है, लेकिन सांसद सत्यदेव पचौरी अभी भी दिल्ली में ही डटे हैं। लोकसभा की महानगर सीट पर भाजपा इस बार किसे उतारेगी, इस पर प्रदेश इकाई की ओर से मंथन पूरा हो गया है, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में फाइनल सूची को हरी झंडी दी जाएगी। बाकी नेता जो इस संबंध में दो दिन पहले दिल्ली गए थे, वे लौट आए हैं। भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की 10 में से नौ लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। सिर्फ महानगर सीट को वेटिंग में डाला गया है। पहली सूची जारी होने के दूसरे दिन ही सांसद पचौरी के अलावा विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और विधायक सुरेंद्र मैथानी भी दिल्ली पहुंच गए थे। दोनों वहां एक दिन रहकर वापस आ गए लेकिन पचौरी दिल्ली में ही हैं।शायद इसलिए कि यदि हाईकमान की ओर से अचानक बुलावा आए तो तत्काल पहुंच सकें। चर्चा है कि पचौरी की उम्र पार्टी के निर्धारित मानक से अधिक है। कहा यह भी जा रहा है पचौरी की ओर से उम्र के मानक पर सांसद हेमा मालिनी और सांसद जगदंबिका पाल का उदाहरण भी हाईकमान को दिया जा चुका है।इस बीच शनिवार को फिर से चर्चा उठने लगी कि भाजपा अपने दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को चुनाव लड़ाएगी। क्योंकि प्रयागराज के फूलपुर सीट पर भी अभी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है, इस वजह से केशव प्रसाद मौर्य का नाम चर्चा में आया है। इसी तरह ब्रजेश पाठक को लेकर कहा जा रहा है कि पार्टी ने उन्नाव और लखनऊ की सीट पर प्रत्याशी पहले ही घोषित कर दिया है। इसलिए यदि भाजपा ब्रजेश पाठक को प्रत्याशी बनाती है तो सिर्फ कानपुर की महानगर सीट ही ऐसी है, जहां से उन्हें उतारा जा सकता है। इन सभी संभावनाओं के बीच कुछ और नाम भी महानगर सीट से जोड़े जा रहे हैं। इसमें रमेश अवस्थी, नीतू सिंह और मालिनी अवस्थी का नाम शामिल है। जानकारी मिली है कि पार्टी की ओर से प्रत्याशियों के नाम को लेकर कोर कमेटी की बैठक 10 और 11 मार्च के बीच होगी। उसी दौरान प्रत्याशियों की सूची भी जारी हो जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights