मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 6 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

482 करोड़ से और संवरेगी गोरक्षनगरी.सीएम देंगे 253 योजनाओं की सौगात

March 9, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों शुक्रवार और शनिवार से गोरखपुर पर जारी उपहारों के बौछार का सिलसिला रविवार (10 मार्च) को भी जारी रहेगा। रविवार को दोपहर बाद सीएम योगी नगर निगम की 482 करोड़ रुपये की 253 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।सीएम ने शुक्रवार को धुरियापार में 165 करोड़ रुपये की लागत वाली कंप्रेस्ड बायो गैस (सीबीजी)प्लांट का उद्घाटन करने के साथ ही बांसगांव संसदीय क्षेत्र के लिए 222 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था।अगले दिन शनिवार को उन्होंने 55 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली एनसीसी ट्रेनिंग एकेडमी की सौगात दी। सौगात देने का यह क्रम रविवार को भी जारी रहेगा। 10 मार्च को नगर निगम परिसर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री 456.19 करोड़ रुपये की 247 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।इसी क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा 26 करोड़ रुपये की छह परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री कचरा प्रबंधन के लिए 8 अंडरग्राउंड स्मार्ट बिन्स का लोकार्पण करने के साथ सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट हेतु 34 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत डिजिटल लाइब्रेरी एवं टाउनहॉल का नवीनीकरण – लागत 7.05 करोड़ रुपये।जल निकासी के लिए नाली/नाला निर्माण – लागत 147.78 करोड़ रुपये।त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत सड़क एवं नाली निर्माण – लागत 114.06 करोड़ रुपये।अर्बन फ्लड मैनेजमेंट के कार्य – लागत 56.76 करोड़ रुपये।पेयजल आपूर्ति के कार्य – लागत 45.08 करोड़ रुपये।तालनदोर में कान्हा गोशाला का निर्माण – लागत 32 करोड़ रुपये।एकला बांध पर राप्ती रिवर फ्रंट – लागत 21.69 करोड़ रुपये।इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर – लागत 5.15 करोड़ रुपये।200 टीपीडी क्षमता के सीएण्डडी वेस्ट प्रोसेसिंग कार्य लागत 2.59 करोड़ रुपये।स्मार्ट गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन – 12.21 करोड़ रुपये।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights