मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 6 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

श्रीराम इस युग में होते तो ये उनके घर भी ईडी भेज देते’विधानसभा में भाजपा पर बरसे केजरीवाल

March 9, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

दिल्ली। विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया को याद किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज जब हम बजट पर चर्चा कर रहे हैं तो मुझे अपने छोटे भाई मनीष सिसोदिया की याद आ रही है। यह हमारी सरकार का 10वां बजट है। पिछले नौ बजट मनीष सिसोदिया ने पेश किए थे और मुझे उम्मीद है कि वह अगले साल इसी विधानसभा में हमारी सरकार का 11वां बजट पेश करेंगे।केजरीवाल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि श्रीराम अगर आज होते तो उनके घर भी भाजपा सीबीआई और ईडी को भेज देते और बंदूक रखकर उनसे पूछते की भाजपा में आना है या जेल जाओगे। सभी पार्टियों को तोड़ दो, ईडी, सीबीआई के जरिये सभी पार्टियों को खत्म कर दो न पार्टी रहेगी तो चुनाव ही नहीं होंगे। इनको गुजरात में मौका मिला था, एक भी स्कूल अच्छा नहीं मिला, एक टेंट का स्कूल लगवाकर पांच बच्चे एक फर्जी टीचर के साथ पीएम ने फोटो खिंचवा ली।सीएम ने आगे कहा कि अगर इन्होंने एक भी बढ़िया स्कूल बनाया होता तो इन्हें सरकार तोड़ने की जरूरत नही होती, जनता इन्हें खुद ही अपना समर्थन दे देती। उत्तराखंड में इन्होंने कांग्रेस की सरकार तोड़ दी, महाराष्ट्र में आघाडी सरकार को गिरा दिया। अपनी तोड़ फोड़कर सरकार बना ली, ये पूरे देश में सभी पार्टियों को खत्म देना चाहते हैं। हिटलर ने तीन महीने में सभी को खत्म कर दिया, इन्होंने 10 साल लगा दिये। अगर श्री राम होते तो उन्हे भी बंदुक के दम पर कहते हमारी पार्टी में आ जाओ।उन्होंने कहा कि अब मुझे जेल में डालने की तैयारी है। भाजपा में मेरे कई मित्र हैं, वे कहते हैं वो केजरीवाल को अंदर करना चाहते हैं इसके बाद फ्री बिजली खत्म कर देंगे, इसके बाद बढ़िया स्कूल बर्बाद कर देंगे। जितने समन भेजोगे उतने ही स्कूल बनाऊंगा, अगर केजरीवाल के स्कूल और अस्पताल देख लोगे तो हमसे मोहब्बत हो जायेगी। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights