मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 29.2 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

एसिडिटी और पेट की गर्मी को दूर करेंगे ये फूड आइटम्स, गैस से भी मिलेगा छुटकारा

February 22, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य। पेट में होने वाली किसी भी तरह के हलचल से पूरा शरीर प्रभावित होता है। फिर चाहे वो एसिडिटी हो या दर्द हो या सीने में जलन हो या फिर पेट की गर्मी, सभी हमारे मन-मस्तिष्क को प्रभावित करते हैं। इनमें से किसी भी एक समस्या से परेशान होने पर हमारा किसी भी काम में मन नहीं लगता। खासतौर पर गर्मियों में पेट से जुड़ी समस्याएं आम हैं, लेकिन यह समस्या किसी भी समय प्रभावित कर सकती है। आमतौर पर अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से यह समस्याएं हमें अपना शिकार बनाती हैं।अगर आपके पेट में गर्मी है, तो आपको पेट में दर्द, बेचैनी और पेट में सूजन जैसे लक्षण दिखाई देने लगेंगे। ऐसे में इसको अगर लंबे समय तक नजरअंदाज किया जाए, तो इससे गंभीर बीमारियों जैसे अल्सर आदि होने का डर रहता है। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप इन समस्याओं से राहत पा सकते हैं।पेट में खाने को पचाने वाले एसिड हमेशा बनते रहते हैं और ऐसे में अगर हमारे खाना खाने का शेड्यूल गड़बड़ होगा, तो ये एसिड पेट के अंदर की परतों पर अपना असर दिखाने लगते हैं और पेट को अंदर से नुकसान पहुंचाने लगते हैं। ऐसा लगातार होने से पेट से जुड़ी गंभीर बीमारियों का डर बना रहता है।मिनरल्स से भरपूर खीरे का सुबह के वक्त सेवन पेट के लिए किसी जीवनदान से कम नहीं है। इसमें भरपूर पानी होता है, जो पेट के अंदरूनी परतों को शांति देने का काम करते हैं।खाने के बाद सौंफ चबाने से हमारे मुंह में जो लार बनता है, वो हमारे पेट में मौजूद खाने को पचाने में मदद करती है। सौफ में मौजूद एंजाइम पेट को ठंडा रखने का काम करते हैं। सुबह खाली पेट एक चम्मच सौंफ,चार दाने काली मिर्च और एक चम्मच चीनी का शर्बत पेट के लिए रामबाण हैं। 15 दिनों तक लगातार इसके सेवन से पेट की गर्मी लंबे समय के लिए शांत हो जाती है।कैल्शियम युक्त दही हमारे खाने को पचाने में बहुत मददगार साबित होती है। ऐसे में इसका सेवन पेट को ठंडा करने के लिए रामबाण है। ये ध्यान रखें कि दही ताजी हो और उसमें नमक बिल्कुल न मिला हो।माड़ यानी स्टार्च सहित चावल पेट को ठंडा करने में बहुत ही ज्यादा असरदार साबित होते हैं। इसलिए इसे कुकर में न बनाकर भगुने में बनाएं और माड़ सहित खाकर छाछ पियें। ऐसा 10 से 15 दिन लगातार करने से पेट की गर्मी हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights