मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

4500 विद्यार्थियों को मिलेगा स्मार्टफोन व टैबलेट का उपहार, सीएम योगी के हाथों होगा वितरण

February 20, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार (22 फरवरी) को साढ़े चार हजार विद्यार्थियों को स्मार्टफोन व टैबलेट वितरण समारोह में शामिल होकर जीवन में सफलता हासिल करने के लिए युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे। तीन हजार छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन तथा डेढ़ हजार को टैबलेट वितरित किया जाएगा।वितरण समारोह में सीएम योगी कुछ विद्यार्थियों को अपने हाथों से स्मार्टफोन व टैबलेट प्रदान करेंगे। यह कार्यक्रम रामगढ़ताल के सामने स्थित महंत दिग्विजयनाथ पार्क में होगा। इसी दिन सीएम योगी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के आयकर विभाग गोरखपुर के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे।सीएम योगी की मौजूदगी में अभी 28 जनवरी को गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एक हजार युवाओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया था। एक बार फिर वह 22 फरवरी को साढ़े चार हजार युवाओं के स्मार्टफोन व टैबलेट वितरण समारोह में शामिल होंगे। राज्य सरकार की इस योजना के अंतर्गत गोरखपुर में योजना के प्रारम्भ वर्ष 2021-22 से अब तक 78,873 छात्र/ छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए जा चुके हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार (21 फरवरी) को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) की कालेसर आवासीय टाउनशिप योजना को लांच करेंगे। साथ ही उनके हाथों एसडी इंटरनेशनल की 230 करीब करोड़ रुपये के निवेश वाली यूनिट (प्लास्टिक रिसाइक्लिंग प्लांट एवं फूड पैकेजिंग कंटेनर यूनिट) का शिलान्यास तथा गीडा की 90 करोड़ रुपये की लागत वाली 18 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी होगा।गीडा सेक्टर 13 में 42284 वर्गमीटर में बनने वाली एसडी इंटरनेशनल की इस यूनिट से करीब साढ़े सात सौ लोगों को रोजगार मिलेगा। गीडा की जिन विकास परियोजनाओं का लोकार्पण होना है उनमें औद्योगिक गलियारा सेक्टर 27 व 28 में करीब 35 करोड़ रुपये से अधिक के नौ कार्य शामिल हैं। जबकि गीडा के सेक्टर 11 में 54 करोड़ रुपये से अधिक के नौ कार्यों का शिलान्यास होना है। यह कार्यक्रम कालेसर (गीडा सेक्टर 13) में होगा। गीडा के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने 80 एकड़ में कालेसर व्यावसायिक परियोजना को लांच किया था। अब 120 एकड़ में आवासीय परियोजना लांच की जाएगी। आवासीय योजना से गीडा को 650 करोड़ रुपये की आय संभावित है। आवासीय परियोजना में छोटे, मध्यम और बड़े आकार के भूखंड होंगे। कालेसर में व्यावसायिक एवं आवासीय परियोजना कनेक्टिविटी के लिहाज से नायाब है। यह गोरखपुर के जीरो पॉइंट पर स्थित है। इसकी कनेक्टिविटी एनएच-28, कुशीनगर राजमार्ग एवं सोनौली राजमार्ग से है। कालेसर में ही एक अंतरराज्यीय बस टर्मिनल बनाने की भी योजना है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights