मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
ब्लूमिंगडेल स्कूल में दूसरे दिन दशावतार थीम पर वार्षिकोत्सव की भव्य धूम रही, रंगारंग कार्यक्रमों ने धमाल मचायाऐस (पीजी) इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना ‘रोशनी-2026’ दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनकोठीवाल मंदिर में चौथे दिन हुआ दिव्य सनातन दीप महायज्ञ, सनातन संस्कारों से युवा पीढ़ी को दिशा देने का आह्वानभाजपा की पदयात्रा में जेबकतरों का आतंक, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चार लोगों की जेबें कटींबरेली पुलिस की बड़ी सफलता, 374 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, 75 लाख रुपये के मोबाइल उनके मालिकों को सौंपेपार्षद सुधा सक्सेना की मौजूदगी में सुलझा मंदिर के गेट का विवाद
Uttar Pradesh

सालारपुर में डेढ़ करोड़ की लागत से बने राजकीय कृषि एवं डिजिटल सेंटर का लोकार्पण

November 4, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। विकास खंड सालारपुर में किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। क्रिटिकल गैप्स योजना के अंतर्गत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित राजकीय कृषि एवं डिजिटल सेंटर का बुधवार को सदर विधायक एवं पूर्व नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता ने उद्घाटन किया। इस केंद्र के शुरू होने से सालारपुर विकास खंड और आसपास के गांवों के किसानों को अब बीज एवं कृषि विभाग से संबंधित सुविधाओं के लिए बिनावर नहीं जाना पड़ेगा। उद्घाटन के अवसर पर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि सालारपुर क्षेत्र में लंबे समय से राजकीय कृषि भंडार की मांग की जा रही थी। पुराना बीज भंडार बिनावर में स्थित होने के कारण किसानों को बीज और अन्य कृषि सामग्री प्राप्त करने के लिए काफी दूरी तय करनी पड़ती थी। इससे उनका समय और धन दोनों खर्च होते थे। किसानों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने इसके स्थायी समाधान के लिए प्रयास किया, जिसका परिणाम आज नए कृषि केंद्र के रूप में सामने आया है। उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और किसानों की सुविधा, समृद्धि एवं खुशहाली ही क्षेत्र के विकास का आधार है। नए केंद्र के शुरू होने से किसानों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। सरकार का प्रयास है कि किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत बीज, खाद और कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ समय पर मिले। खेती की लागत कम हो और किसानों की आय में वृद्धि के साथ वे आत्मनिर्भर बनें। विधायक ने इस विकास कार्य के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के किसानों से नए केंद्र का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अनेकपाल सिंह, राजेश्वर सिंह पटेल उर्फ बेबी भैया, सोवरन सिंह राजपूत, धीर सिंह, रमेश, मनोज, निरंजन, जमशेद, अरुण भारद्वाज, अजय प्रताप सिंह सहित अनेक ग्राम प्रधान एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights