मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
ब्लूमिंगडेल स्कूल में दूसरे दिन दशावतार थीम पर वार्षिकोत्सव की भव्य धूम रही, रंगारंग कार्यक्रमों ने धमाल मचायाऐस (पीजी) इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना ‘रोशनी-2026’ दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनकोठीवाल मंदिर में चौथे दिन हुआ दिव्य सनातन दीप महायज्ञ, सनातन संस्कारों से युवा पीढ़ी को दिशा देने का आह्वानभाजपा की पदयात्रा में जेबकतरों का आतंक, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चार लोगों की जेबें कटींबरेली पुलिस की बड़ी सफलता, 374 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, 75 लाख रुपये के मोबाइल उनके मालिकों को सौंपेपार्षद सुधा सक्सेना की मौजूदगी में सुलझा मंदिर के गेट का विवाद
Uttar Pradesh

दीपावली त्यौहार पर बदायूँ शहर को एक और सौगात, 01 करोड़ रुपये की लागत से पांच स्थानों पर होंगे सीसी सड़क,नाली निर्माण एवं इलेक्ट्रोल पोल का कार्य

November 4, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में बदायूँ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को बड़ी सौगात मिली है। विधायक महेश चंद्र गुप्ता जी के प्रयासों से बदायूँ नगर क्षेत्र के पांच वार्डों में लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से सीसी सड़क,नाली एवं इलेक्ट्रोल पोल सहित अन्य आवश्यक विकास कार्य कराए जाएंगे जिसके लिए शासन ने 50 लाख रूपए जारी भी कर दिए हैं।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उक्त योजना के अंतर्गत जनपद बदायूँ सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों की कुल 72 परियोजनाओं के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी क्रम में बदायूँ नगर क्षेत्र के निम्नलिखित कार्य स्वीकृत हुए हैं—

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

स्वीकृत विकास कार्यों का विवरण—

  1. वार्ड नंबर-07,गाँधी ग्राउंड चौराहे से सुभाष चौक तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण तथा इलेक्ट्रिक पोल, केबिल एवं 90 एलईडी स्ट्रीट लाइट की आपूर्ति एवं स्थापना का कार्य।
    लागत: 28.400 लाख रुपये।
  2. वार्ड नंबर-11: बड़ी नारायण के मकान से वेद प्रकाश व शिवकुमार मास्टर के मकान तथा राजीव पटवा के मकान से होते हुए राम नारायण के मकान तक विभिन्न गलियों में सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य।
    लागत: 13.310 लाख रुपये।
  3. वार्ड नंबर-03, मोहल्ला नेकपुर: हैंडिल कॉलोनी के सामने नवनीत गुप्ता से रक्षपाल फौजी के मकान के दोनों ओर आगे तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य।
    लागत: 26.140 लाख रुपये।
  4. वार्ड नंबर-19, मोहल्ला मधुवन कॉलोनी: सीमा राठौर के मकान के आगे से रामपाल सिंह फौजी के घर से आगे की ओर के.सी. पटेल के घर तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य।
    लागत: 15.040 लाख रुपये।
  5. वार्ड नंबर-18, मोहल्ला कल्याण नगर: खादी भंडार से रामनिवास के मकान तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य।
    लागत: 16.800 लाख रुपये।

इन पांचों विकास कार्यों पर कुल लगभग 99 लाख 69 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इन कार्यों के पूर्ण होने से संबंधित वार्डों के निवासियों को जलभराव, खराब रास्तों एवं आवागमन की समस्याओं से राहत मिलेगी। साथ ही क्षेत्र की स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा। इस अवसर पर विधायक महेश चंद्र गुप्ता जी ने कहा कि बदायूँ विधानसभा का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। शहर से लेकर गांव तक प्रत्येक क्षेत्र में सड़क, नाली, बिजली, शिक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के प्रत्येक क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और बदायूँ को विकास की नई पहचान दिलाना ही हमारा संकल्प है। विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा तथा सभी कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण कराने का प्रयास किया जाएगा। विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights