बदायूँ में महिला के 110×85मिली मीटर व 230 ग्राम की पथरी,बगैर तोड़े निकाली गई

WhatsApp-Image-2024-02-11-at-16.33.11
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। में एक बड़ा मामला सामने आया है। आजकल पथरी होना सामान्य बात मानी जाती है। अमूमन व्यक्ति के 4 एमएम से लेकर 10-12 एमएम की पथरी देखने को मिलती है। अशोका हॉस्पिटल में एक चौकाने वाला पथरी का मामला सामने आया। इस हॉस्पिटल में 10-15 दिन पहले शाहजहांपुर के थाना कलान के गांव खजूरी के सोनपाल की 45 वर्षीय पत्नी राजवती आई। वह दो साल से पथरी से परेशान थी। डॉक्टरों को दिखाया और देशी इलाज कराया कोई लाभ नही हुआ था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

सर्जन डॉ एके वर्मा ने एक्सरे आदि टेस्ट कराके देखे तो वह खुद चौक गए। पथरी सामान्य से बहुत बड़ी थी। सबसे बडी बात यह इतनी बडी पथरी यूरिन नली में फंसी हुई थी। सामान्यता इतनी बड़ी पथरी नही होती,अगर होती है तो शुरुआत में पता चल जाता है,और कोई इतनी बड़ी नही होने देता,उससे पहले ही ऑपरेशन करके निकलवा देता है। यह बात अलग है कि कोई व्यक्ति विछिप्त या अर्धविछिप्त होता है तो उसे इसका ज्ञान नही होता। लेकिन यह महिला समझदार और स्वस्थ्य थी।

यूरिन नली में इतनी बड़ी पथरी को बगैर तोड़े निकालना बहुत ही जटिल होता है,यूरिन नली फटने का खतरा अधिक होता है। जाने माने सर्जन डॉ एके वर्मा ने आज सुबह अपने अनुभव के आधार पर यह अत्यधिक जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इतनी बड़ी पथरी को बगैर टुकड़े करे, बगैर तोड़े पूरी पथरी को यूरिन नली का ऑपरेशन करके बहार निकालने में सफल रहे। ऑपरेशन करके निकाली गई पथरी का साइज औऱ वजन सुनकर आप भी चौक जाएंगे। यह पथरी 110×85 मिली मीटर की है। इसका वजन 230 ग्राम है। पूरी पथरी को बगैर तोड़े व टुकड़े किये बगैर निकाला गया है। महिला पूरी तरह स्वस्थ्य है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights