मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 29.2 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सेहत के लिए वरदान है भिगोए हुए अखरोट, जानें इसे रोज सुबह खाने के अनेकों फायदे

February 3, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य। सुबह के समय हमेशा कुछ हेल्दी खाने की कोशिश करनी चाहिए। इससे स्वास्थय को काफी फायदा भी मिलेगा और दिनभर काम करने की एनर्जी भी मिलेगी। ऐसा ही एक फूड आइटम है, अखरोट। दिमाग जैसा दिखने वाला यह ड्राई फ्रूट कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए रोज सुबह इसे खाना काफी लाभदायक साबित हो सकता है। इसे आप चाहें, तो बादाम की तरह रात भर पानी में भिगोकर, सुबह खा सकते हैं या दूध के साथ भी खा सकते हैं। आइए जानते हैं, सुबह के समय अखरोट किन पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो इसे खाने से आपको मिल सकते हैं। अखरोट उन फूड आइटम्स में शामिल है, जिनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड काफी अधिक मात्रा में होता है। यह एक प्रकार का हेल्दी फैट होता है, जो दिल को हेल्दी रखने के लिए बेहद जरूरी होता है। यह दिल से जुड़ी बीमारियों से बचने में काफी मददगार होता है। अखरोट एंटी-ऑक्सीडेंट्स का एक बेहतरीन स्रोत है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स इम्यूनट सिस्टम को मजबूत करने में और दिल को हेल्दी रखने में काफी मदद करते हैं। एंटी-ऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल डैमेज से बचाव करने में सहायक होते हैं, जिस कारण से सेल्स डैमेज नहीं होते और इंफ्लेमेशन भी कम होता है। अखरोट काफी कैलोरी डेंस फूड आइटम माना जाता है, जिस कारण से इसे थोड़ी मात्रा में खाने से भी काफी एनर्जी मिलती है। इसलिए इसे सुबह खाने से आपको अपने दिन भर के काम करने के लिए काफी ऊर्जा मिल जाती है। अखरोट में फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन के साथ-साथ वजन कम करने में भी काफी मददगार हो सकता है। फाइबर की वजह से काफी समय तक पेट भरा रहता है और बार बार भूख नहीं लगती। इस कारण से वजन कंट्रोल रहता है। इसके अलावा, फाइबर की वजह से, यह अचानक से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता, इस कारण से यह डायबिटीज से बचने में भी मदद करता है। अखरोट में विटामिन-ई पाया जाता है, जिस कारण से यह त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। विटामिन-ई फाइन लाइंस, झुर्रियां, स्किन लूज होना जैसी कई एजिंग की समस्याओं से बचाने में मदद करता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights