मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 29.2 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

ज्यादा चाय पीते हैं तो हो जाएं सावधान, समय से पहले आ जाएगा बुढ़ापा

January 31, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। चाय हमारे देश में पिए जाने वाले लोकप्रिय ड्रिंक्स में से एक है। यहां लोगों के दिन की शुरुआत चाय के कप से होती है, तो दिन खत्म भी चाय की चुस्की के साथ होता है। इतना ही नहीं दिनभर ऑफिस और दोस्तों के साथ भी चाय का दौर जारी ही रहता है। खासकर सर्दियों में अक्सर लोग ठंड से बचने के लिए लगातार चाय पीते रहते हैं। हालांकि, ज्यादा मात्रा में इसका सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। ज्यादा मात्रा में चाय पीने से हमें अनेक तरह की बीमारियों के होने का डर बना रहता है। कोई भी चाय हो चाहे ग्रीन टी हो या फिर ब्लैक टी, सभी कैफिन युक्त होती हैं, जो हमारी सेहत पर धीरे-धीरे असर दिखाने लगती हैं। अगर आप भी रिफ्रेशमेंट के नाम पर या फिर देर रात तक जग कर काम करने के बहाने से चाय पीने वालों में से हैं, तो सावधान हो जाए, क्योंकि इससे होने वाले नुकसान को जानकर आप भी रह हैरान जाएंगे- कैफिन युक्त चाय में स्वाद के लिए चीनी मिलाई जाती है, जिसके बार-बार सेवन से शरीर में शुगर लेवल असंतुलित होने लगता है। इसकी वजह है आपको डायबिटीज की समस्या भी हो सकती है। इसलिए बार-बार इसके सेवन से परहेज करें। चाय के अत्यधिक सेवन से चेहरे पर पहले तो फाइन लाइन्स आती हैं और फिर यही फाइन लाइन्स झुर्रियों में बदल जाती हैं, जिससे आप अपनी उम्र से ज्यादा बड़े दिखने लगते हैं। क्या आप भी अपनी उम्र से अधिक दिखना चाहते हैं, अगर नहीं तो फिर ज्यादा चाय पीने से बचें। ब्लैक टी हो या ग्रीन टी दोनों ही कैफिन युक्त होती हैं, जिससे आपको डिहाइड्रेशन की समस्या होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ज्यादा चाय पीने से हमें बार-बार यूरिन करने की समस्या होती है और ज्यादा यूरिन निकलने और फिर उतना पानी न पीने से डिहाइड्रेशन होने लगता है। चाय में चीनी होती है। अगर आप एक कप चाय में एक चम्मच चीनी लेते हैं और दिनभर में चार से पांच कप चाय पीते हैं, तो समझिए उतनी चम्मच चीनी भी आप चाय के साथ पी लेतें हैं, जिससे आपका वजन तेजी से बढ़ने लगता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights