मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 28.4 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण हैं जौ का पानी, इस तरह रखेगा शुगर को कंट्रोल

January 28, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य। देश में डायबिटीज के मरीजों की संख्या अन्य देशों की तुलना में सबसे ज्यादा है। देश में इनकी संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसका कोई इलाज नहीं है। आप अपने खानपान और लाइफस्टाइल में सुधार कर इसे कंट्रोल में रख सकते हैं। इसके अलावा रोजाना वर्क आउट करना भी डायबिटीज के मरीजों के लिए जरूरी होता है। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखें ,जिसके लिए आप जौ के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। जौ का पानी डायबिटीज कंट्रोल करने में काफी फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं डायबिटीज में जौ का पानी पीने के फायदे- जौ में भारी मात्रा में घुलनशील फाइबर पाया जाता है,जो ग्लूकोज के अवशोषण को स्लो कर देता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।जौ के पानी में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है, जिससे ये ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने नहीं देता।जौ के पानी में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो वजन नियंत्रित रखता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए वजन को नियंत्रित रखना बहुत जरूरी होता है।जौ के पानी में मौजूद फाइबर बैड कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल की बीमारी नहीं होती, जो डायबिटीज के मरीजों में अक्सर देखी जाती है।जौ के पानी के सेवन से पाचन भी अच्छा रहता है, जो डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद रहता है।कुछ शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि जौ का पानी इंसुलिन सेंसिविटी को बढ़ाता है। यानी ये सेल्स को ग्लूकोज के अवशोषण में मदद करता है। शुगल लेवल से होने वाले डैमेज से भी जौ का पानी शरीर की रक्षा करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट जैसे विटामिन-सी और सेलेनियम ऑक्सीडेटिव डैमेज से शरीर को बचाते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights