खांस-खांसकर हो चुके हैं आप भी परेशान, तो इन घरेलू नुस्खों से पाएं जल्द आराम

download-4-10
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य। बीते कुछ समय से कड़ाके की ठंड से लोगों का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल कर दिया है। तेजी से गिरते तापमान ने पूरे उत्तर भारत को घने कोहरे की चादर में लपेट दिया है। सर्दियों का सीजन अपने साथ सिर्फ कंपकंपाने वाली सर्दी ही नहीं, बल्कि कई तरह की बीमारियां और संक्रमण भी लेकर आता है। इस मौसम में सर्दी-खांसी एक आम समस्या है, जो किसी को भी हो सकती है। ऐसे में लगातार खांसी की वजह से रोजमर्रा का काम करना काफी मुश्किल हो जाता है। साथ ही लगातार खांसने की वजह से फेफड़ों और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी असर पड़ता है। ऐसे में आप कुछ आसान से घरेलू उपाय अपनाकर खांसी की समस्या से राहत पा सकते हैं। अगर आप भी सर्दी आते ही अक्सर खांसी की वजह से परेशान हो जाते हैं, तो इन देसी नुस्खों से जल्द आराम पा सकते हैं। अगरआप खांसी से परेशान हो गए हैं, तो नमक के पानी से गरारे करने से काफी आराम मिलेगा। एक गिलास गर्म पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर सुबह उठकर सबसे पहले गरारे करने से आपको लगातार होने वाली खांसी से राहत पाने में मदद मिल सकती है। इससे न सिर्फ गले की जलन कम होगी, बल्कि खांसी की अवधि भी कम करता है। हल्दी अपने औषधीय गुणों की वजह से कई समस्याओं से राहत दिलाती है। खांसी से आराम पाने के लिए भी आप हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। जब थोड़े से दूध और काली मिर्च के साथ मिलाकर इसे पिया जाता है, तो यह खांसी को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। इसके अतिरिक्त, आप अपनी नियमित चाय में कुछ अदरक और हल्दी भी मिला सकते हैं। खांसी से राहत दिलाने में नींबू और शहद भी काफी मददगार होंगे। नींबू और शहद को गर्म पानी में एक साथ मिलाकर पीने से आपके गले को काफी आराम मिल सकता है। शहद में मौजूद एंटी- माइक्रोबियल गुण और नींबू के मौजूद विटामिन सी इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। आप अपनी चाय में एक चम्मच शहद भी मिलाकर भी पी सकते हैं। अगर आप सर्दी-खांसी से परेशान हैं, तो भाप लेने से आपको तुरंत इस समस्या से राहत मिल सकती है। भाप लेने से एयरवेज की जकड़न से राहत पाने में मदद मिल सकती है। आप ह्यूमिडिफायर का उपयोग कर सकते हैं या गर्म स्नान कर सकते हैं। इसके अलावा आप गर्म पानी के कटोरे से भाप ले सकते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights