सेहत के लिए बेहद गुणकारी है मकर संक्रांति में खाया जाने वाला दही-चूड़ा, जानें इसके फायदे

download-3-11
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य। नए साल के साथ ही त्योहारों का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। कुछ ही दिनों में मकर संक्रांति का त्योहार आने वाला है। ऐसे में हर कोई साल के इस पहले त्योहार की तैयारियों में लगा हुआ है। मकर संक्रांति हिंदू धर्म का एक अहम पर्व है, जिसे देश के अलग-अलग हिस्सों में धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार को मनाने की कई अलग-अलग परंपराएं भी हैं। इस दिन जहां कई जगह लोग खिचड़ी खाते हैं, तो वहीं कई जगह मकर संक्रांति के दिन दही- चूड़ा खाने का चलन है। दही-चूड़ा खाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। सबसे ज्यादा इसे यूपी , बिहार और झारखंड में बड़े चाव से खाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन दही-चूड़ा खाने से सुख-समृद्धि आती है। कई लोग इसे नाश्ते में खाना भी बेहद पसंद करते हैं। स्वादिष्ट होने के साथ ही यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं दही-चूड़ा खाने के फायदे- अगर आप अक्सर पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान रहते हैं, तो दही-चूड़ा आपको इस समस्या से राहत दिला सकता है। दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया हमारे पाचन तंत्र को बेहतर बनाने का काम करते हैं। सुबह इसे नाश्ते में खाने से कब्ज और गैस की समस्या दूर होती है। दही-चूड़ा आपका वजन कंट्रोल करने में भी काफी मदद करता है। दरअसल, इसे खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है। पेट भरा होने की वजह से भूख कम लगती है, जिससे आप एक्स्ट्रा खाने से बचे रहते हैं और इस तरह वजन कम करने में मदद मिलती है। बैड कोलेस्ट्रॉल हमारी सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। ऐसे में जरूरी है कि शरीर में इसकी मात्रा को बढ़ने से रोका जाए। दही-चूड़ा इसमें आपकी मदद कर सकता है। इसे खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है। शरीर में आयरन की कमी एनीमिया की वजह बन सकती है, जिसके कई बार गंभीर परिणाम भी भुगतने पड़ सकते हैं। ऐसे में दही के साथ गुड़ मिलाकर खाने से एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी की खतरा कम किया जा सकता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights