मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.2 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

रोज साइकिल चलाना हो सकता है दिल के लिए फायदेमंद, जानें क्या हैं इसके अन्य फायदे

January 13, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य। हमारी लाइफस्टाइल में फिजिकल एक्टिविटी की कमी की वजह से हमें कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं, जैसे वायु प्रदूषण, सर्दी और अधिक काम की वजह से हमारी लाइफस्टाइल सेडेंटरी हो गई है। इसलिए अपने रूटीन में किसी न किसी फिजिकल एक्टिविटी को शामिल करना जरूरी है। नियमित रूप से फिजिकल एक्टिविटी करना हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे कई बीमारियों से बचाव करने में भी मदद मिलती है। इसके लिए जरूरी नहीं है कि आप रोज जिम जाकर ही एक्सरसाइज करेंगे, तो वह फिजिकल एक्टिविटी कहलाएगी, बल्कि कई ऐसे काम हैं, जो आपको फिट रखने में मददगार हो सकते हैं। इसमें साइकिलिंग काफी लाभदायक हो सकती है। रोज साइकिलिंग करने से आपको सेहत से जुड़े कई फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं, रोज थोड़ी देर साइकिल चलाने से हमारी सेहत को क्या लाभ मिल सकते हैं। रोज थोड़ी देर साइकिलिंग करने से आपकी मेंटल हेल्थ दुरुस्त बन सकती है। साइकिल चलाने से माइंड रिलैक्स होता है और स्ट्रेस, एंग्जायटी जैसी परेशानियां कम होती हैं। दरअसल, साइकिलिंग एक तरह की एक्सरसाइज होती है, जिस वजह से दिमाग हैप्पी हार्मोन्स रिलीज करता है। इससे आपका तनाव कम होता है और आपका मूड भी बेहतर होता है। सेडेंटरी लाइफस्टाइल के कारण वजन बढ़ने की समस्या काफी आम है, लेकिन इस वजह से कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है, जैसे मोटापा, डायबिटीज आदि। इसमें साइकिलिंग करना काफी लाभदायक हो सकता है। साइकिल चलाते वक्त हमारी बॉडी की कैलोरी बर्न होती है, जिस वजह से शरीर में एक्स्ट्रा फैट स्टोर नहीं होता और वजन बढ़ने की समस्या कम होती है। इसलिए हेल्दी वजन मेंटेन करने में साइकिलिंग काफी मददगार साबित हो सकती है। साइकिल चलाने से हमारी मांसपेशियों की एक्सरसाइज होती है, जिससे उनकी टोनिंग होती है और वे मजबूत बनती हैं। यह खासकर, पैरे की मांसपेशियों के लिए अधिक लाभदायक होता है। साथ ही, यह हिप्स और बैक की मसल्स के लिए भी लाभदायक होता है। इसलिए साइकिलिंग करना आपकी मांसपेशियों के लिए भी फायदेमंद होता है। साइकिलिंग एक तरह की एरोबिक एक्सरसाइज होती है, जो दिल और फेफड़ों के लिए काफी लाभदायक होता है। रोज साइकिल चलाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और ब्लड प्रेशर भी मेंटेन होता है। ये दोनों ही दिल को बेहतर तरीके से काम करने के लिए आवश्यक होते हैं। हैवी वर्क आउट करने की वजह से हमारे जोड़ों पर काफी जोर पड़ता है और इस कारण से नी इंजरी का खतरा रहता है, लेकिन साइकिलिंग करने से आपकी घुटनों पर अधिर प्रेशर नहीं पड़ता और एक्सरसाइज भी हो जाती है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights