मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.2 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

वजन घटाने के टारगेट को इन छोटे-छोटे स्टेप्स से कर सकते हैं आसानी से पूरा

January 9, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली।  फिट रहना अगर इस बार आपका न्यू ईयर रेजोल्यूशन है, तो इससे अच्छी बात कोई दूसरी हो ही नहीं सकती, जिसमें वजन कम करना, बॉडी को स्ट्रॉन्ग बनाना, मसल्स बनाना जैसे कई टारगरेट्स हो सकते हैं, लेकिन इन टारगेट्स को एक बार में पूरा कर पाना पॉसिबल नहीं होता और बॉडी को बहुत ज्यादा पुश करने से तबियत खराब, थकान, कमजोरी जैसी चीज़ें देखने को मिलने लगती हैं। फिट रहने के लिए एक्सरसाइज एक जरूरी चीज़ है, लेकिन पूरी तरह से इस पर डिपेंड रहना सही नहीं है और क्या चीज़ें इसमें मददगार साबित हो सकती हैं जान लें यहां इनके बारे में। सुबह उठने के बाद एक से दो ग्लास गुनगुना पानी पिएं। इससे पेट साफ अच्छी तरह से साफ हो जाता है। गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीना और भी ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे वजन कम होता है। वहीं अगर आप पानी में अजवाइन, हल्दी, एक टुकड़ा दालचीनी का डालकर अच्छी तरह से उबाल लें और फिर इसे गुनगुना करके पिएं, तो इससे बॉडी डिटॉक्सिफाई होती है। डंबल उठाना, रनिंग, रस्सी कूदना हैवी एक्सरसाइजेस में शामिल हैं, जिसे आप कुछ ही दिन फॉलो कर पाएंगे, तो अगर आप सिंपल एक्सरसाइज ढूंढ़ रहे है, तो योग और पैदल चलना सबसे बेस्ट ऑप्शन हैं। रोजाना बस 20 मिनट का योग करना काफी होगा शरीर को स्वस्थ रखने के लिए। इसके अलावा पैदल चलना आसान और असरदार तरीका है फिट रहने के लिए। सुबह-शाम वॉक करें और सबसे जरूरी खाने के बाद। वजन घटाने वालों के लिए ही नहीं, हेल्दी व बैलेंस डाइट लेने वालों के लिए भी खाने में सलाद का होना जरूरी है। सलाद में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो हमारी बॉडी के लिए जरूरी होते हैं, लेकिन सलाद को खाने से पहले खाना सही होता है। इससे पेट सब्जियों से ज्यादा भर जाता है और फिर सीमित मात्रा में खाना खाते हैं। जिससे वजन कंट्रोल में रहता है। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights