मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 24.7 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

हफ्ते में दो दिन वर्कआउट करके भी बने रह सकते हैं फिट, बस ऐसे करें प्लान

January 9, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य। रोजाना वर्कआउट करना कितना जरूरी है, इस बात को हम भली-भांति जानते हैं, लेकिन एक दो सर्दियां और दूसरा ऑफिस जाने का चक्कर। जिसके चलते चाहकर भी वर्कआउट रूटीन फॉलो नहीं हो पाता। रोजाना खुद से यही प्रॉमिस करते हैं कि छुट्टी वाले दिन पूरेे हफ्ते की कसर निकालेंगे, लेकिन एक दिन में बॉडी पर हफ्तेभर का लोड डालना बिल्कुल भी सही तरीका नहीं होता। फिर भी कुछ न करने से बेहतर होगा थोड़ी देर ही सही खुद के लिए वक्त निकालें।  आइए जानते हैं फिट रहने के टारगेट को कैसे कर सकते हैं पूरा। काम करने वाले दिन में वर्कआउट के लिए समय निकालना मुश्किल हो रहा है, तो छुट्टी वाले दिन को फिक्स कर लें वर्कआउट के लिए, लेकिन अगर आप ऑफिस जाने वाले दिन में भी थोड़ा समय मैनेज कर सकते हैं, तो इससे अच्छी बात कोई हो ही नहीं सकती। उठने और फ्रेश होने के बाद कम से कम 30 मिनट कोई न कोई वर्कआउट जरूर करें। रस्सी कूदना, कार्डियो, साइकिलिंग, योग बेस्ट ऑप्शन्स हैं। हफ्ते में सातों दिनों वर्कआउट न करें बल्कि एक-दो दिन बॉडी को रेस्ट भी दें। अपना टारगेट सेट करें। मतलब आपको पेट या कमर की चर्बी कम करनी है, स्टैमिना बढ़ानी है या मसल्स बनाने हैं…ऐसे लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढ़ें। दिशा मिलने के बाद मंजिल तक पहुंचना आसान होता है। मतलब उस हिसाब से आप किस तरह की एक्सरसाइज को शामिल करें और कौन सी एक्सरसाइज नहीं करनी है ये तय कर पाएंगे। वेट लिफ्टिंग या बॉडी बिल्डिंग कर रहे हैं, तो पांच दिन काफी हैं। बॉडी लिफ्टिंग में मसल्स बनाने पर फोकस कर रहे हैं, तो रेस्ट और ज्यादा जरूरी हो जाता है वरना मसल्स पर इसका नेगेटिव असर पड़ता है। मतलब इसमें टारगेट के हिसाब से एक्सरसाइज का चुनाव करना है। अगर आप वेट लॉस प्रोसेस में हैं, तो कार्डियो बहुत ही असरदार वर्कआउट है, लेकिन ऐसा नहीं है कि दिन का ज्यादातर समय इसमें बिताने पर आप हफ्ते भर में वजन कम कर लेंगे। कार्डियो के साथ योग का कॉम्बिनेशन चर्बी कम करने के साथ ही बॉडी की फ्लैक्सिबिलिटी भी बढ़ाएगा। एक और जिस जरूरी बात का ध्यान रखना है वो है धीरे-धीरे एक्सरसाइज के रिपीटिशन्स और सेट्स बढ़ाएं। एक ही दिन बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करने से बॉडी अगले दिन के लिए खुद को तैयार नहीं कर पाती।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights