मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 24.7 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

हेल्दी रहने के आसान व सीक्रेट टिप्स, छोटी-मोटी ही नहीं बड़ी बीमारियों से भी रहेंगे दूर

January 7, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य। हम सभी इस बात से वाकिफ हैं कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना, हेल्दी डाइट लेना, समय पर सोना-उठना और स्ट्रेस फ्री रहना कितना जरूरी है, लेकिन कमजोर इच्छा शक्ति, आलस, बिजी लाइफस्टाइल और प्रियोरिटी तय न कर पाने के चलते इन चीज़ों को फॉलो नहीं कर पाते। फिर जब बीमार होते हैं या किसी समस्या के शिकार, तब होश में आते हैं, तो फिट रहने की शुरुआत के लिए बीमार होने का इंतजार क्यों करना और जरूरी नहीं कि तन और मन को फिट एंड फाइन रखने के लिए जिम जाना ही जरूरी है। आप अपने रूटीन में इन छोटे-छोटे बदलावों से भी बड़ा चेंज ला सकते हैं।  सुबह जल्दी उठने में दिक्कत तो होती है, लेकिन आप महसूस करेंगे कि इस आदत को अपनाकर आप अपने लिए सुबह का अच्छा-खासा वक्त निकाल सकते हैं। ऑफिस, स्कूल या दूसरे कामों को करने के लिए हड़बड़ी नहीं होती। जिस वजह से हर एक काम फिर चाहे वो ब्रेकफास्ट हो, एक्सरसाइज के लिए पर्याप्त वक्त होता है, जिससे तनाव नहीं होता। अपने उठने के टाइम से सिर्फ 30 मिनट पहले जागने की कोशिश करें। ये 30 मिनट आप अपने शरीर को दें, अपने पसंदीदा काम को करने में खर्च करें। अपनी हॉबी के बारे में सोचें, शांति से बैठकर प्रकृति को निहारें, ब्रेकफास्ट बनाएं, न्यूजपेपर-मैगजीन पढ़ें। दिन के ये 30 मिनट आपको स्ट्रेस फ्री कर देंगे।  रोजाना 10 हजार या 9 हजार कदम पूरा करने की कोशिश करें। टहलने से अच्छा दूसरा कोई व्यायाम नहीं। रोजाना सुबह लगभग 25 मिनट की वॉक से आप दिन भर की एनर्जेटिक रहेंगे। जरूरी नहीं सुबह के वॉक से से 10 हजार कदम पूरे करें, शॉपिंग या लंच ब्रेक में भी वॉक कर सकते हैं। ये छोटे-छोटे रूटीन बदलाव स्वस्थ मन व शरीर के लिए जरूरी हैं। फोन व दूसरे लाइफ को आसान बनाने वाले मशीनों के बीच रहते-रहते हम थोड़ा सा सेल्फ सेंटर्ड और अपने काम से ही मतलब रखने वाले हो जाते हैं। जो हमारी लाइफ के लिए अच्छी आदत नहीं है। दिनभर में ज्यादा नहीं सिर्फ 20-30 मिनट ऐसा निकालें जिस वक्त फोन या लैपटॉप मतलब किसी भी डिजिटल डिवाइस का इस्तेमाल न करें। इससे माइंड रिलैक्स होता है। स्वस्थ रहना के लिए बिजी शेड्यूल से बस 15 मिनट योग व मेडिटेशन के लिए निकालें। बॉडी मूवमेंट के साथ-साथ ध्यान व रिलैक्सेशन तकनीक सीखें। महज इतनी देर के अभ्यास से आप शरीर को फिट रख सकते हैं और कई सारी बीमारियों से बचे रह सकते हैं। इन उपायों से तन और मन दोनों हेल्थ रहते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights