जिलाधिकारी चित्रकूट ने सदगुरू नेत्र चिकित्सालय का किया भ्रमण

WhatsApp-Image-2024-01-06-at-18.39.55
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

चित्रकूट। संत रणछोड़ दास जी महाराज द्वारा स्थापित श्री सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा संचालित सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय का आज जिलाधिकारी चित्रकूट अभिषेक आनंद ने भ्रमण कर नेत्र चिकित्सालय के विभिन्न विभागों का अवलोकन किया।जिलाधिकारी चित्रकूट का श्री सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट के ट्रस्टी एवम् डायरेक्टर डॉ.बी के जैन और ट्रस्टी डा इलेश जैन ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। तत्पश्चात जिलाधिकारी चित्रकूट को सदगुरू नेत्र चिकित्सालय के वाह्य रोगी विभाग, ऑपरेशन थियेटर, आई बैंक, ट्रेनिग, ट्रेनिंग सेंटर, कांफ्रेंस हाल, नेत्र रोगी वार्ड, ट्रस्ट के मॉडल सहित नेत्र चिकित्सालय के विभिन्न विभागों का अवलोकन करवाया। साथ ही ट्रस्ट द्वारा द्वारा संचालित और हाल ही में 27 अक्टूबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सब स्पेशलिटी जनरल अस्पताल जानकी कुण्ड का उद्घाटन किया गया जिसका अवलोकन भी जिलाधिकारी द्वारा किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिलाधिकारी चित्रकूट ने चित्रकूट जैसे ग्रामीण अंचल में इतनी बड़ी नेत्र चिकित्सा की व्यवस्था देखकर खूब सराहा और कहा कि ये चिकित्सालय दूर दराज से आने वाले नेत्र रोगियों के साथ साथ चित्रकूट क्षेत्र वासियों के लिए एक वरदान का स्वरूप है इसके होने से यहां के लोगो को बहुत आराम और सुविधा है। साथ ही उन्होंने कहा कि बाहर ईलाज के दौरान लोगो को बहुत सारी आने वाली परेशानियों से इस नेत्र चिकित्सालय के होने से बचत भी है। इस दौरान आर बी सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह सचान, राजेंद्र मिश्रा, सुबीस,मीडिया प्रभारी वीरेंद्र शुक्ला सहित सदगुरू परिवार के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights