शीत लहर से करना है बचाव, तो इन टिप्स का रखें ध्यान

images-1-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य। शीत लहर और घटता तापमान कहर बरपा रहे हैं। बढ़ती ठंड की वजह से, लोगों की सेहत भी काफी प्रभावित हो रही है। सर्दी, जुकाम, फ्लू और निमोनिया जैसी बीमारियों का खतरा, सर्दी के मौसम में काफी बढ़ जाता है। इसके अलावा, सर्दियों में अपना ख्याल न रखने पर, हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हाई बीपी की समस्या भी हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि ठंड से आप अपनी रक्षा करें। सर्दी से बचाव करने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि सर्दी आपकी सेहत को प्रभावित न कर सके। आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स, जिनकी मदद से आप सर्दियों से अपनी रक्षा कर सकते हैं। सर्दी से बचाव करने के लिए कोशिश करें कि आप बाहर कम से कम निकलें। इसलिए बिना किसी काम के बाहर न जाएं। स्मॉग की वजह से प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता जा रहा है, जो आपकी सेहत के लिए काफी नुकसानदेह हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि बिना किसी काम के बाहर न निकलें। सर्दियों से बचाव के लिए अपनी ड्रेसिंग स्टाइल में बदलाव करें। सबसे पहली लेयर कॉटन की रखें, ताकि पसीने की वजह से कोई परेशानी न हो। इसके बाद थर्मल वेयर, स्वेटर और जैकेट आदि पहनें, ताकि बाहर का वातावरण आपके शरीर की गर्माहट को कम न कर पाए। कान खुले रहने की वजह से आपके शरीर की गर्माहट कम होने लगती है। ठंडी हवा भी आपके कानों के जरिए, आपके शरीर में प्रवेश कर, आपको ठंड का शिकार बना सकती है। इसके साथ ही, पैरों को गर्म रखने से आपकी बॉडी का तापमान आसानी से कम नहीं होता। इसलिए अपने कानों और पैरों को ढक कर रखें। इससे आपका शरीर गर्म रहेगा और सर्दी के प्रभाव से बचने में मदद मिलेगी।सर्दियों में अक्सर प्यास कम लगने की वजह से हम पानी कम पीते हैं, जिस वजह से डीहाइड्रेशन यानी पानी की कमी हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि खूब पानी पीएं, ताकि आप हाइड्रेटेड रह सकें। आप चाहें तो, गर्म पानी, सूप, चाय जैसे गर्म पेय पदार्थों की मदद से खुद को हाइड्रेटेड और गर्म दोनों रख सकते हैं। शीत लहर की वजह से, आमतौर पर, फ्रॉस्ट बाइट होने का जोखिम रहता है। इस कारण से, आपकी त्वचा का रंग बदल सकता है और त्वचा सुन्न हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि बाहर निकलते समय अपने चेहरे को ढक कर रखें। इसके लिए आप चाहें तो मास्क का या स्कार्फ आदि का इस्तेमाल कर अपने चेहरे को ढक सकते हैं।एक्सरसाइज करने से आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है और आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत बनती है। इसलिए कोशिश करें कि आप रोज थोड़ी देर एक्सरसाइज करें। इससे आपका मूड भी बेहतर रहेगा, जो विंटर ब्लू से बचाव में मददगार है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights