मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 23.3 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सर्दियों में बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा, इन 5 आयुर्वेदिक हर्ब्स से रखें दिल का ख्याल

January 5, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य। सर्दियों में सेहत का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। इस मौसम में अक्सर कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं लोगों को अपना शिकार बना लेती हैं। खासकर दिल के मरीज, डायबिटीज और हाई बीपी के लोगों को इस मौसम में अपना खास ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि इस सीजन में इन लोगों की समस्याएं बढ़ सकती है। सर्दियों में अक्सर दिल के दौरे और स्ट्रोक के मामले बढ़ जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि इस मौसम अपने दिल की सेहत का ख्याल रखा जाए। अगर आप भी दिल के मरीज हैं और अपने दिल का ख्याल रखना चाहते हैं, तो कुछ तरीकों से ऐसा कर सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी ही आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सर्दियों में दिल का ख्याल रखने के लिए साथ ही दिल के दौरे को रोकने में भी मदद करती हैं। तुलसी एक ऐसा पौधा है, जो लगभग हर भारतीय घर में आसानी से मिल जाता है। हिंदू धर्म के अनुसार तुलसी एक पवित्र पौधा है, जिसका धार्मिक महत्व भी है। हालांकि, इन सबके अलावा तुलसी अपने औधषीय गुणों के लिए भी जानी जाती है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो दिल को नुकसान से बचाते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले गुण भी होते हैं। अदरक भारतीय रसोई में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली सब्जी है, जो अक्सर खाने के स्वाद को बढ़ाने में मदद करता है। यह एक रूट वेजिटेबल है, जिसमें एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दिल की बीमारी के खतरे को कम करते हैं। साथ ही इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। दिल को हेल्दी बनाने के लिए अश्वगंधा सबसे शक्तिशाली आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक है। यह एडाप्टोजेनिक हर्ब तनाव और सूजन को कम करने में मदद करती है, जो हृदय रोग के जोखिम कारक हैं। अश्वगंधा को नियमित रूप से खाने से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है, जो पूरे हृदय स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। करक्यूमिन से भरपूर हल्दी अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों के लिए जानी जाती है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन दिल को नुकसान होने से बचाता है। रोजाना सुबह गर्म पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाकर चाय के रूप में पीने से फायदा मिलेगा। साथ ही यह चाय वजन घटाने के लिए भी अच्छी है, जो दिल के दौरे का एक और जोखिम कारक है।कोरोना काल से ही लोगों के बीच गिलोय काफी लोकप्रिय हो चुका है। यह आपकी इम्युनिटी बढ़ाने के साथ ही आपके दिल का भी ख्याल रखता है। इसे गुडूची या टिनोस्पोरा कॉर्डिफोलिया भी कहा जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दिल की सुरक्षा करते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights