मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 23.3 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सर्दियों में आपको हेल्दी रखेगा अखरोट, जानें इसे खाली पेट खाने के 5 बड़े फायदे

January 4, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य। सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए अपनी डाइट का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है। इस मौसम में अक्सर इम्युनिटी कमजोर हो जाती है, जिसकी वजह से हम आसानी से बीमारियों और संक्रमणों का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में हेल्दी रहने के लिए जरूरी है कि आप हेल्दी रहने के लिए अपनी डाइट में फल-सब्जियां और ड्राई फ्रूट्स शामिल करना फायदेमंद होगा। सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स खाना भी हमारी सेहत के लिए काफी गुणकारी होता है। बादाम, काजू, किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।अखरोट इन्हीं ड्राई फ्रूट्स में से एक है, जिसे लोग अक्सर दिमाग और याद्दाश्त तेज करने के लिए अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। हेल्दी फैट, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल जैसे पोषक तत्वों से भरपूर अखरोट सर्दियों में डाइट में शामिल करने से ढेर सारे फायदे मिलते हैं। कई अध्ययनों से भी पता चला है कि अखरोट खाने के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में आज जानेंगे सर्दियों में खाली पेट अखरोट खाने के कुछ गजब के अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड कॉग्नेटिव फंक्शन, मेमोरी और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करता है। खासकर सर्दियों के दौरान यह ज्यादा जरूरी है, क्योंकि यह इस मौसम में धूप की कमी को पूरा करता है और आपकी पूरी ब्रेन हेल्थ पर प्रभाव डाल सकता है।अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करते हैं। मजबूत इम्युनिटी में आपको सर्दी, फ्लू और अन्य सर्दियों में होने वाली आम बीमारियों से बचाते हैं।अखरोट में हेल्दी फैट, खासतौर पर ओमेगा -3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने, सूजन को कम करने और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद कर सकते हैं। सर्दियों में जब आपके दिल पर ज्यादा दबाव पड़ता है, तब अखरोट इस मौसम में आपके दिल का ख्याल रखता है।अखरोट का शरीर पर थर्मोजेनिक प्रभाव होता है, जिसका मतलब है कि यह गर्मी पैदा करता है और सर्दी में भी आपको गर्माहट का अहसास कराता है। सर्दियों के दौरान इनका सेवन शरीर के तापमान को कंट्रोल करता और हमें अंदर से आरामदायक रखता है।अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सर्दियों के दौरान अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights