मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 23.3 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जवानी में ही जोड़ों के दर्द ने कर दिया है परेशान, तो इन 5 आदतों से बनाएं हड्डियों को मजबूत

January 4, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य। स्वस्थ जीवन जीना हर किसी की चाहत होती है, लेकिन गलत खानपान, रहन-सहन और लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ बुरी आदतें हमारी बोन हेल्थ को बुरी तरह प्रभावित करती हैं। जवानी के दिनों में जोड़ों में दर्द या मामूली सी चोट लगने पर ही कई बार फ्रैक्चर आ जाना आजकल एक आम बात हो गई है। इस शारीरिक कमजोरी पर अगर ध्यान न दिया जाए, तो तकलीफ बहुत बढ़ जाती है। हड्डियों का स्ट्रांग रहना एक हेल्दी जिंदगी जीने के लिए बहुत जरूरी होता है। हालांकि, बचपन से ही मजबूत और स्वस्थ हड्डियों का होना बेहद जरूरी है, लेकिन आप जवानी के दौरान भी अपनी बोन हेल्थ को मजबूत करने के लिए कुछ जरूरी चीजों को फॉलो कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही कुछ टिप्स बताएंगे, जिन्हें अमल में लाकर आप भी अपनी हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं।हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए कैल्शियम बहुत आवश्यक पोषक तत्व है। अपनी डाइट में इसे शामिल करने के लिए आप डेयरी प्रोडक्ट्स, बादाम, ब्रोकली, केला और सोया प्रोडक्ट्स का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा खट्टे फलों का सेवन भी आपके अंदर विटामिन सी, विटामिन डी और कैल्शियम की कमी को पूरा करने में मदद करेगा।आप अपनी डाइट में विटामिन डी के अच्छे स्रोत के तौर पर मछली और अंडे का सेवन कर सकते हैं। वेज ऑप्शंस की बात करें तो आप मशरूम, दूध और मोटे अनाज को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। मजबूत हड्डियां चाहते हैं, तो प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा को लेना बेहद जरूरी है। लगभग 50% हड्डियां प्रोटीन से बनी होती हैं। हमारे शरीर को प्रोटीन उसके वजन के हिसाब से चाहिए होता है। रोजाना दूध, राजमा, दही, चने, सोयाबीन, गोभी, मटर, पालक, मशरूम जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन करके इसे डाइट में शामिल कर सकते हैं।आपकी रोजमर्रा की दिनचर्या भी आपकी बोन हेल्थ पर बड़ा असर डालती है। नींद पूरी न हो पाना, एक्सरसाइज न करना, भोजन में पोषक तत्वों की कमी जैसे कई कारण हैं, जिनसे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। अपने उठने-बैठने और सोने के पोश्चर को बदलने के साथ रोजाना की जिंदगी में फिजिकल एक्टिविटी को बढ़ाकर आप हड्डियों की मजबूती का ख्याल रख सकते हैं। अल्कोहल का ज्यादा सेवन आपकी हड्डियों को खोखला करने के साथ आपके शरीर को भी नुकसान पहुंचाने का काम करता है। वहीं, धूम्रपान आपके फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है, हड्डियों को कमजोर बनाता है, जिसके बाद तेज चलने के दौरान आपकी सांसे फूलने लगती हैं। इसलिए अगर स्वस्थ जीवन चाहते हैं, तो इन बातों का ख्याल रखकर जोड़ों के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights