मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 3 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Delhi

तीसरे समन पर सीएम केजरीवाल को कल होना है पेश, क्या फिर नहीं जाएंगे? आप ने बताया अपना रुख

January 2, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

दिल्ली। के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) तीन समन भेज चुका है। तीसरे समन में केजरीवाल को तीन जनवरी यानी कल बुधवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या पहले दो बार की तरह इस बार भी केजरीवाल पूछताछ के लिए नहीं जाएंगे। इस बीच मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में सीएम केजरीवाल के पेश होने को लेकर पूछे गए सवाल पर आम आदमी पार्टी (आप) ने अपना रुख साफ कर दिया है। आप ने कहा है कि वह कानून के हिसाब से काम करेंगे। आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ मंगलवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रही थीं, जिसमें उन्होंने भाजपा को बेरोजगारी और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के मुद्दे पर घेरा। जब उनसे तीसरे समन पर सीएम केजरीवाल के ईडी के समक्ष पेश होने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह कानून के मुताबिक काम करेंगे। साथ ही सवाल किया गया कि जब पहले दो समन को आप ने गैरकानूनी बताया और सीएम पूछताछ के लिए नहीं गए, ऐसे में उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक सकती है। अगर कुछ भी मामला नहीं है तो क्यों नहीं गए। इस पर प्रियंका ने कहा कि इस बारे में हमारे वकील सही जानकारी दे पाएंगे। अरविंद केजरीवाल को ईडी ने अक्तूबर में भी इस मामले में समन जारी करके दो नवंबर को तलब किया था, लेकिन वह उस दौरान भी ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए थे। तब उन्होंने विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त होने का हवाला देते हुए ईडी के समक्ष पेश होने का समय मांगा था, वहीं दो नवंबर को उनके वकीलों ने ईडी के समन को गैर कानूनी करार दे दिया था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights