मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 1 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पटेल जयंती पर मेधाओं का सम्मान, चार विद्यार्थियों को मिले पांच-पांच हजार रुपये

November 1, 2026By admin0 comments
👁 6.8K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को कुर्मी क्षत्रिय सभा की ओर से ब्रह्मपुरा स्थित सरदार पटेल स्मारक कुर्मी क्षत्रिय छात्रावास में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने के साथ शिक्षा, एकता और संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। समारोह में कुल 66 मेधावी विद्यार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। इनमें यूपी बोर्ड के 18, सीबीएसई के 34, स्नातक स्तर के पांच विद्यार्थी और समाज के नौ वरिष्ठ नागरिक शामिल रहे। चार मेधावी विद्यार्थियों को विशेष रूप से पांच-पांच हजार रुपये की पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार, पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार, पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार, नरेंद्र पाल सिंह, योगेश पटेल, कृष्ण गोपाल गंगवार, सीएल गंगवार, कर्नल पुरुषोत्तम सिंह, एडवोकेट चंचल गंगवार, बीपी सिंह, डीपी गंगवार, नवाबगंज विधायक एमपी आर्य, अतुल गंगवार और जेपी गंगवार सहित समाज की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं।

चार विद्यार्थियों को पांच-पांच हजार रुपये का पुरस्कार

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली सुरेश शर्मा नगर निवासी मानवी पटेल को पांच हजार रुपये दिए गए। सीबीएसई हाईस्कूल में 97.66 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली कर्मचारी नगर निवासी प्रभा को भी पांच हजार रुपये की पुरस्कार राशि मिली। वहीं यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में 82 प्रतिशत अंक पाने वाले गौरव गंगवार और हाईस्कूल में 95 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली हर्षिता पटेल को भी पांच-पांच हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। चारों विद्यार्थियों को कुल 20 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।

यूपी बोर्ड के 18 और सीबीएसई के 34 विद्यार्थियों का सम्मान

समारोह में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 18 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वहीं सीबीएसई बोर्ड के 34 मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मान मिला। स्नातक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि प्रतिभाओं को सम्मानित करने का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

शिक्षा और संगठन की मजबूती से आगे बढ़ेगा समाज: श्रुति गंगवार

राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एकजुट करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उनके विचार आज भी समाज और देश को एकता के सूत्र में बांधने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि समाज की तरक्की के लिए शिक्षा सबसे मजबूत आधार है। प्रतिभाशाली बच्चों को प्रोत्साहित करना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देना जरूरी है। समाज को संगठित रहकर नई पीढ़ी की शिक्षा और भविष्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

समाज की एकता और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना प्राथमिकता: केपी सेन गंगवार

कुर्मी क्षत्रिय सभा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट केपी सेन गंगवार ने कहा कि सभा का उद्देश्य समाज को एकजुट करने के साथ शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान इसलिए किया जाता है, ताकि दूसरे बच्चे भी उनसे प्रेरणा लेकर बेहतर प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि समाज के वरिष्ठ नागरिक हमारी धरोहर हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने की सीख मिलती है। सभा आगे भी शिक्षा, संगठन और सामाजिक उत्थान के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

नौ वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित कर दिया संदेश

समारोह में समाज के नौ वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। इनमें वेदराज, लालता प्रसाद, रामश्री वर्मा, रघुनंदन प्रसाद, सावित्री, सोहनलाल, सतीश चंद्र और रामचरन लाल सहित अन्य वरिष्ठ नागरिक शामिल रहे। उन्हें सम्मानित कर उनके सामाजिक योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में पटेल स्मारिका के 25वें संस्करण का विमोचन भी किया गया। समारोह की शुरुआत सुबह 10:30 बजे अतिथियों के स्वागत के साथ हुई।

सभा की कार्यकारिणी ने संभाली आयोजन की जिम्मेदारी

कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष एडवोकेट केपी सेन गंगवार के नेतृत्व में किया गया। इसमें उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह गंगवार, प्रेम शंकर गंगवार, छत्रपाल सिंह गंगवार, महामंत्री रामऔतार गंगवार, आरसी लाल, मूलचंद गंगवार, कोषाध्यक्ष आलोक गंगवार, ऑडिटर एडवोकेट मनोज बाबू गंगवार और मीडिया प्रभारी देश दीपक गंगवार सहित कार्यकारिणी के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में अरविंद पटेल, विद्याराम गंगवार, ओमकार गंगवार, एडवोकेट मुनेन्द्र सिंह गंगवार, राजेश गंगवार, डॉ. उग्र सेन गंगवार, युधिष्ठिर प्रसाद गंगवार, कृष्ण पाल सिंह, अमित गंगवार, खेमेन्द्र पाल सिंह, वीरेश कुमार गंगवार, शक्ति सिंह राठौर, तेज पाल गंगवार, भानु प्रताप गंगवार, मनोहर लाल गंगवार, प्रमोद कुमार सिंह, भद्र पाल गंगवार और महेश चन्द्र पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights