सपा के राष्ट्रीय सचिव ने पैतृक गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक कर चुनाव को लेकर चर्चा की

WhatsApp-Image-2023-12-22-at-8.48.10-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

जुनावई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ने अपने पैतृक गांव में पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बैठक करते हुए आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर एकजुट होकर मतदान करने की बात कही है। इसी के साथ उन्होंने बीजेपी को आडे हाथ लेते हुए बताया कि भाजपा सरकार सामाजिक सद्भाभाव समाप्त करने का काम कर रही है। जबकि साथ ही गरीब किसानों को लोन न देकर अदांड़ी‌ जैसे लोगों लोन देने का कर रही है। समाजवादी पार्टी से नियुक्त हुए ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर गुरुवार को अपने पैतृक गांव मिठनपुर में पहुंचे। जहां उनके सहयोगी एवं कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों के द्वारा जोर-शोर से स्वागत किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के गांव रघुपुर पुख्ता, फतेहपुर, मई हुसैनपुर पुख्ता, मई हुसैनपुर खाम, मिठनपुर, भावरू की मढ़ैया, कलेथा, जलालपुर, सिंघोंला पुख्ता ,घोंसली बाहन, साहित गांव के सैकड़ो किसान मजदूर ने अपने नेता की बात सुनने के लिए मौके पर पहुंचे। वहीं मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर योगेंद्र तोमर ने आने वाली आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जनता को सचेत करते हुए बताया कि सभी लोगों को एकजुट होकर समाजवादी नेता के पक्ष में मतदान करना होगा। इस मौके पर उन्होंने बताया समाजवादी सरकारों में पूर्व सांसदों सलीम इकबाल शेरवानी तथा पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के द्वारा जुनावई में राजकीय महाविद्यालय, राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं सांकरा घाट पुल जैसे बड़े-बड़े कार्य कराये गये थे। परंतु इस सरकार में कोई भी विकास कार्य नहीं कराया गया है। इसी के साथ उन्होंने बताया बीजेपी सरकार नौजवानों को नौकरी देने का जो वायदा कर रही थी। परन्तु वह अपना वायदा पूरा नहीं कर पाई है। जबकि सरकार किसानों को ऋण न देकर मालदार अदांड़ी जैसे लोगों को ऋण देने का कार्य कर रही है। और न ही सरकार गरीब किसानों को लोन माफ करने की बात कर रही है। सरकार सामाजिक सद्भाव खत्म कर आपस में लड़ने का काम कर रही है। इस सरकार में पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, तथा विकास विभाग में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर बढ़ चुका है। गरीब किसान एवं मजदूर लोगों का शोषण हो रहा है। जबकि गरीबों को कोई भी काम बिना पैसे के नहीं हो पा रहा है। इस मौके पर नौबत, सूरज पाल, श्याम लाल, कर्रु, रमेश, कालीचरण, इस्लाम नवी, रामगोपाल, मुन्नालाल ,प्रीतम सिंह, इतवारी लाल, अतर सिंह, राजकुमार, विजय पाल, राम खिलाड़ी सिंह, सुनील कुमार,, संतोष कुमार, अमित यादव, रक्ष पाल मौर्या ,नर्सिंग मौर्य, मोहर सिंह मौर्य, जसवीर सिंह यादव, सहित तमाम ग्रामीण लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights