मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 1 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मोदी सरकार पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है

December 22, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम बदायूँ में जगह जगह ग्राम पंचायत स्तर पर हुए जिसमें एलडी वैन के माध्यम से योजनाओं को दिखाया गया साथ ही भाजपा जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगो को अवगत कराया। बदायूँ सांसद संघमित्रा मौर्य ने ब्लॉक सालारपुर के रसूलपुर पुठी गांव में कहा यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहितैषी नीतियों का परिणाम है। यह डबल इंजन सरकार की व्यवस्था परिवर्तन का परिणाम है, कि सरकारी अधिकारी गांव-गांव जाकर पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दे रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने ब्लॉक अम्बियापुर के सतेती गजा गांव में कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा समर्थ-सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के मंत्र से जन-जन से जुड़़ रही, गरीब को आवास, पेयजल, रोजगार, चिकित्सा, सुरक्षा, शिक्षा के लिए मोदी की गारन्टी के साथ यात्रा देश के विकास में सबकी भागीदारी के लिए सबको जोड़ रही है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा पूनम यादव ने ब्लॉक बिसौली के अतरपुरा व करखेड़ी गांव में कहा कि साढे नौ वर्ष पहले पूर्व की सरकारों के समय गैस कनैक्शन के लिए लाईनें लगती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं दिखाई देता, अपितू लोगों को समुचित और सही तरीके से गैस का वितरण होती है। मोदी सरकार गरीबों की समृद्धि व खुशहाली के लिए काम कर रही है। पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य ने ब्लॉक जगत गभियाई व उघैनी गांव में कहा भाजपा सरकार की प्रमुख योजनाओं के बारे में नागरिकों को सूचित करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए आरंभ की गई, इस यात्रा का उद्देश्य जागरूकता पैदा करना और कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाना है।

इस तरह जगह जगह हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में ब्लॉक सालारपुर के सादुल्लापुर भित्तारा गांव में पूर्व मंत्री राममूर्ति लाल, ब्लॉक अम्बियापुर के सतेती चूरा गांव में राजेश्वर सिंह पटेल, ब्लॉक म्याऊ के चितौरा धनुरा राणा प्रताप सिंह, ब्लॉक उझानी के धमेई व नसरुल्लापुर गांव में शिशुपाल शाक्य, ब्लॉक समरेर के अभयपुर पीरा गांव में धीरज सक्सेना, ब्लॉक म्याऊ अठ्रररा कुनिया के.सी.शाक्य, ब्लॉक दातागंज के कुoकुo सुल्तानपुर गांव में आकाश वर्मा, ब्लॉक सहसवान के अफजलपुर छगनपुर व तरैचा गांव में राजेश कुमार सिंह झण्डू भैया, अरुण प्रकाश धोबी, सोवरन सिंह राजपूत, दुर्गेश वार्ष्णेय, नेकपाल कश्यप, भगवान सिंह मौर्य, हरिओम पाराशरी, धीरज सिंह पटेल, कौशल शास्त्री, अरशद अल्वी, अमित पाठक, विनोद अग्रवाल, सुभाष गौड़, अशोक चौहान आदि जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights