मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में सपा ने कार्यालय पर 142 सांसदों के निलंबन के विरोध में धरना प्रदर्शन किया

December 22, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आज सपा कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव के नेतृत्व में संसद से 142 सांसद भाजपा सरकार द्वारा निलंबित करने के विरोध में एक धरने का आयोजन किया गया। धरने में पार्टी के नेता धर्मेन्द्र यादव सम्मिलित हुए। धरने में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि देश की सबसे बड़ी पंचायत में 142 से अधिक सांसदों को अलोकतांत्रिक तरीके से एक षड्यंत्र के तहत निलंबित कर लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास भाजपा की केंद्र सरकार ने किया है,जबकि मैसूर के जिस सांसद की सिफारिश पर वे युवक संसद में पहुँचे थे उसपर अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है और न ही सरकार उस पर कोई जवाब देना चाहती है।उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सांसद रमेश विधूड़ी ने संसद में एक सांसद के विरुद्ध अमर्यादित भाषा का उपयोग कर टिप्पणी की है

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उस पर भाजपा सरकार ने अभी तक कोई कार्यवाही नही की है समाजवादी पार्टी रमेश विधूड़ी पर निलंबित कर दंडात्मक कार्यवाही की पुरजोर मांग करती है।आगे कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता इन भाजपा नेताओं के काले मंसूबों को समझ चुकी है और आने वाले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से भाजपा का सूपड़ा साफ करके ही दम लेगी। सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में बदायूँ में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज़ नही बची है,चोरी,डकैती,अपहरण जैसी जघन्य घटनाएं आम हो गईं

हैं,किसान,छात्र,नौजवान,व्यापारी,दलित,अल्पसंख्यक आदि सहित समाज का हर वर्ग भाजपा की जनविरोधी नीतियों व साम्प्रदायिकता की सोच से त्रस्त हो चुकी है। समाजवादी पार्टी जातीय जनगणना की पुरजोर तरीके से माँग करती है जिससे “जिसकी जितनी भागीदारी,उसकी उतनी हिस्सेदारी” को अमली जामा पहनाया जा सके तथा समाज का शोषित,पीड़ित वर्ग को समाज मे बराबरी का दर्जा मिल सके,यही असली समाजवाद की परिभाषा है।
इस मौके पर शेखुपुर से विधायक हिमांशु यादव,जिलामहासचिव सुरेश पाल सिंह चौहान,वरिष्ठ सपा नेता नईमुल हसन उर्फ लड्डन भाई,पीयूष रंजन यादव,साजिद अली,अमित मथुरिया,हाजी अजमल,ओमबीर सिंह,अशोक यादव,सतीश यादव,मनोहर सिंह, नत्थूराम कश्यप,संतोष कश्यप,अलका यादव,मधु सक्सेना,खजाना देवी,मोहरसिंह पाल,देवेंद्र यादव,मोहम्मद नजर,जमीर खान,गजेंद्र सिंह,मोरसिंह जाटव,वीरेंद्र जाटव,ऋषिपाल सिंह,राजपाल राजू,भावेश यादव,नरोत्तम सिंह, वैभव उपाध्याय, चरन सिंह,श्यामपाल सिंह,बदनसिंह दिवाकर,सतेंद्र यादव एड0,मुकेश यादव एड0,विमल शर्मा एड0,पानसिंह यादव,फ़िरोज़ खान,खालिद रज़ा,ध्रुव यादव,धनुष पाल,सुभाष गुप्ता,ब्रजमोहन गुप्ता,निखिल यादव,ब्रहमपाल,रूपा यादव,सबीना खान,जमा उल नवी,नूर अफ्शा,गयासुद्दीन,हरिभान सिंह,प्रभात अग्रवाल आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights